JPSC Recruitment Controversy: झारखंड में नियुक्ति पर लगा ब्रेक, 1744 पदों पर की गई नियुक्ति हुई रद्द

Updated:
विज्ञापन

वर्ष 2018 से चल रही नियुक्ति प्रक्रिया भी की गई रद्द (एआई जनरेटेड इमेज)

राज्य सरकार ने जेपीएससी की 21 परीक्षाओं को रद्द करने का आदेश जारी किया है. इसमें जेट परीक्षा और सीडीपीओ नियुक्ति भी शामिल है. कुल 1744 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया प्रभावित हुई है.

विज्ञापन

JPSC Recruitment Controversy: राज्य सरकार ने जेट (झारखंड पात्रता परीक्षा) समेत जेपीएससी की 21 परीक्षाओं को रद्द करने का आदेश जारी किया है. विवि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए राज्य गठन के बाद दूसरी बार जेट का आयोजन हुआ था. वहीं, सीडीपीओ को मुख्यमंत्री ने ही नियुक्ति पत्र सौंपा था. वर्ष 2018 से चल रही नियुक्ति प्रक्रिया को भी रद्द किया गया है. जेपीएससी के तहत 1744 पदों की नियुक्ति रद्द हो गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ये परीक्षाएं हुई रद्द

विवि में गैर शैक्षणिक अधिकारियों के पद

आयोग द्वारा विवि में गैर शैक्षणिक अधिकारियों के 23 पद पर नियुक्ति के लिए प्रक्रिया अभी चल ही रही थी. इसका विज्ञापन 12 सितंबर 2025 को जारी किया गया था. अंतिम बार 17 मार्च 2026 को पद के अनुरूप आवेदित अभ्यर्थियों के अंक व योग्यता जारी किए गए थे. इसके बाद से प्रक्रिया ठप पड़ी थी. अब यह नियुक्ति झारखंड विवि सेवा आयोग से होगी.

सहायक निदेशक/वरीय साइंटिफिक अफसर बैकलॉग

आठ पदों पर नियुक्ति के लिए आयोग ने 19 सितंबर 2025 को अभ्यर्थियों से 16 अक्तूबर 2025 तक आवेदन आमंत्रित किया था. इसके बाद से प्रक्रिया ठप पड़ी थी.

सहायक निदेशक/वरीय साइंटिफिक अफसर रेगुलर

सात पदों पर नियुक्ति के लिए आयोग ने 19 सितंबर 2025 को विज्ञापन जारी किया. अभ्यर्थियों से 16 अक्तूबर 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे. इसके बाद से प्रक्रिया ठप पड़ी थी.

ड्रग इंस्पेक्टर

30 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोग ने 28 जनवरी 2026 को विज्ञापन जारी किया. अभ्यर्थियों से 15 मई 2026 तक आवेदन मांगे गये थे.

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बैकलॉग

11 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोग ने 13 फरवरी 2026 को विज्ञापन जारी किया. लेकिन, नियमावली में त्रुटि रहने के कारण प्रक्रिया स्थगित करते हुए सरकार ने अधियाचना वापस ले ली.

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में व्याख्याता बैकलॉग

छह पदों पर नियुक्ति के लिए आयोग ने 13 फरवरी 2026 को विज्ञापन जारी किया था. नियमावली में त्रुटि रहने के कारण सरकार ने 16 मार्च 2026 को नोटिस जारी कर प्रक्रिया स्थगित कर दी और अधियाचना वापस ले ली.

ये भी पढ़ें- JPSC-JSSC विवाद : आंदोलन स्थगित कर लौटे छात्र, यात्रा निकाल जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में व्याख्याता रेगुलर

359 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोग ने 13 फरवरी 2026 को विज्ञापन जारी किया. नियमावली में त्रुटि रहने के कारण सरकार ने 16 मार्च 2026 को प्रक्रिया स्थगित करते हुए अधियाचना वापस ले ली.

मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर (सुपर स्पेशलिस्ट)

90 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोग ने 15 अप्रैल 2026 को विज्ञापन जारी किया. योग्य अभ्यर्थियों से 12 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गये थे, लेकिन इसके बाद से प्रक्रिया ठप थी.

सिविल जज जूनियर डिविजन

138 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोग ने 21 सितंबर 2023 तक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किया था. दो जुलाई 2024 को पीटी का रिजल्ट जारी हुआ. कोर्ट में मामले की सुनवाई के बाद आयोग को पांच जून 2026 को दोबारा पीटी का रिजल्ट जारी करना पड़ा.

सहायक वन संरक्षक

78 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोग ने 25 जुलाई 2024 को विज्ञापन जारी किया था. अभ्यर्थियों से 10 अगस्त 2024 तक आवेदन मांगे गए थे. आठ दिसंबर 2025 को पीटी का रिजल्ट जारी किया गया. इसके बाद सात जुलाई 2026 को मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया. अभ्यर्थियों को 11 अगस्त 2026 से शारीरिक जांच परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन इसे स्थगित करना पड़ा.

फॉरेस्ट रेंज अफसर

170 पदों के लिए आयोग ने 25 जुलाई 2024 को विज्ञापन जारी किया. योग्य अभ्यर्थियों से 10 अगस्त 2024 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे. पांच दिसंबर 2025 को पीटी रिजल्ट व तीन जुलाई 2026 को मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया. सफल अभ्यर्थी को 17 अगस्त से शारीरिक जांच परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन स्थगित कर दिया गया.

एपीपी बैकलॉग

26 पदों के लिए आयोग ने 17 जून 2025 को विज्ञापन जारी किया. पांच मई 2026 को पीटी का रिजल्ट जारी हुआ था. आठ सितंबर 2026 से मुख्य परीक्षा होनी थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया.

ये भी पढ़ें- बीएसएल में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को मिली रफ्तार, एआइ से लेकर स्मार्ट मॉनिटरिंग तक कई उपलब्धियां

एपीपी रेगुलर

134 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोग ने 19 जून 2025 को विज्ञापन जारी किया था. 19 जून 2026 को पीटी का रिजल्ट जारी किया गया. 25 सितंबर 2026 से मुख्य परीक्षा होनी थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया.

सिविल सेवा परीक्षा-2025 (रेगुलर, 14वीं जेपीएससी)

103 पदों के लिए आयोग ने 29 जनवरी 2026 को विज्ञापन जारी किया. दो जुलाई 2026 को पीटी का रिजल्ट जारी किया गया. चयनित 2204 अभ्यर्थियों के लिए 25 जुलाई 2026 से मुख्य परीक्षा होनी थी, लेकिन 22 जुलाई 2026 को इसे स्थगित कर दिया गया. सिविल सेवा परीक्षा बैकलॉग 2025: 45 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोग ने 18 मार्च 2026 को विज्ञापन जारी किया. छह जुलाई 2026 को पीटी का रिजल्ट जारी किया गया. आठ अगस्त 2026 से मुख्य परीक्षा होनी थी, लेकिन स्थगित कर दिया गया.

सिविल सेवा बैकलॉग 2023

26 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोग ने 18 मार्च 2026 को विज्ञापन जारी किया. पीटी का रिजल्ट 24 जून 2026 को जारी किया गया. एक अगस्त 2026 से मुख्य परीक्षा होनी थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया.

फूड सेफ्टी अफसर

56 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोग ने अभ्यर्थियों से 14 जुलाई 2023 तक आवेदन आमंत्रित किया था. मार्च 2026 में फाइनल रिजल्ट जारी किया गया. चयनित अभ्यर्थी वर्तमान में विभिन्न जिलों में कार्यरत हैं.

सीडीपीओ

64 पदों पर नियुक्ति के लिए 10 जनवरी 2026 को फाइनल रिजल्ट जारी किया गया. अप्रैल 2026 में मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया था. वर्तमान में सभी विभिन्न जिलों में कार्यरत हैं.

ये भी पढ़ें- तीसरी कक्षा तक पढ़ा, फिर बना JJMP कमांडर; पुलिस के सामने उगले कई राज, 2009 के बम हमले का भी किया खुलासा

सिविल सेवा परीक्षा 2023 (11वीं से 13वीं जेपीएससी सिविल सेवा)

342 पदों के लिए 27 जनवरी 2024 को विज्ञापन जारी किया गया. पीटी 17 मार्च 2024 को लिया गया. मुख्य परीक्षा 22 से 24 जून 2024 को ली गई. वर्तमान में चयनित अभ्यर्थी ट्रेनिंग में हैं.

छठी लिमिटेड उपसमाहर्ता परीक्षा

28 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोग ने 27 सितंबर 2028 को विज्ञापन जारी किया. कोर्ट के आदेश पर विकलांग के लिए 20 मई 2025 को पुनः विज्ञापन जारी किया गया. 10 व 11 जनवरी 2026 को लिखित परीक्षा ली गई. 21 फरवरी 2026 को मॉडल आंसर-की जारी की गई, लेकिन अब तक रिजल्ट जारी नहीं किया.

झारखंड पात्रता परीक्षा 2024

विवि में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति और पीएचडी /जेआरएफ के लिए राज्य में दूसरी बार जेट का आयोजन हुआ. पहली बार 2007 में परीक्षा ली गई थी, जिसकी अब तक सीबीआई जांच चल रही है. वहीं, दूसरी जेट रद्द होने से एक बार फिर विवि में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति में विलंब की संभावना बढ़ गई है.


विज्ञापन
अर्चना कुजूर

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola