2.75 करोड़ में बनेगी NH-23 से महेंद्र सिंह धोनी के घर तक जाने वाली सड़क, काम शुरू

Updated:
विज्ञापन

सड़क

रांची में NH-23 से महेंद्र सिंह धोनी के घर तक जाने वाली 2.47 किमी सड़क की हालत बेहद खस्ता है. करीब पौने तीन करोड़ रुपये की लागत से इस महत्वपूर्ण सड़क का कायाकल्प किया जाएगा. ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा कराए जा रहे इस कार्य से राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी.

विज्ञापन

MS Dhoni House Road Ranchi : एनएच 23 पर पिस्का मोड़-कटहल मोड़ मार्ग के बीच ललित नारायण मिश्रा कॉलोनी से सिमलिया तक जानेवाली सड़क को करीब पौने तीन करोड़ रुपये की लागत से बनाया जायेगा. यह सड़क आगे जाकर रिंग रोड पर महेंद्र सिंह धोनी के आवास और दूसरी ओर ईशान किशन के अपार्टमेंट से भी जुड़ती है. इसके अलावा, कई महत्वपूर्ण संस्थानों को भी जोड़ती है. इस कारण सड़क का महत्व अधिक है. ऐसे में इसकी बदहाल हालत को देखते हुए इस पर तेजी से काम शुरू कर दिया गया है. ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से इस पर काम कराया जा रहा है. अभी दो दिनों से भारी बारिश में केवल काम रोका गया है. इसके बाद तेजी से सड़क को दुरुस्त करा दिया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

2.47 किमी सड़क बदहाल, गड्ढों से राहगीरों की बढ़ी परेशानी 

रांची प्रमंडल की ओर से नयाटोली सिमलिया पुल से आदर्श नगर के विभिन्न गलियों तक 2.470 किमी लंबी सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किया था. इसे स्वीकृति भी मिल गयी थी, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ था. इस बीच सड़क की दशा काफी खराब हो गयी थी. इस सड़क से होकर गुजरना भी लोगों के लिए काफी मुश्किल हो गया है. अक्सर लोग गड्ढे में गिर रहे हैं. ये गड्ढे भी अब छोटे तालाब के स्वरूप में नजर आ रहे हैं. राहगीरों को गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं हो पा रहा है. रात में इस मार्ग से होकर आना-जाना और भी कठिन है.

प्रभात खबर ने प्रमुखता से उठाया था

इस सड़क की जर्जर हालत को प्रभात खबर ने प्रमुखता से उठाया था. लोगों की पीड़ा व इस सड़क की महत्ता के मद्देनजर रिपोर्ट प्रकाशित की थी. 

ये भी पढ़ें- बीएसएल में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को मिली रफ्तार, एआइ से लेकर स्मार्ट मॉनिटरिंग तक कई उपलब्धियां

हर दिन हो रहा हादसा घायल हो रहे बाइक सवार

इस सड़क पर हर दिन हादसे हो रहे हैं. ज्यादातर रात में दोपहिया सवार गिर कर घायल हो रहे हैं. सड़क से पैदल गुजरना भी मुश्किल है. बड़ी आबादी होने के कारण इस मार्ग पर वाहनों का आना-जाना काफी अधिक है. वहीं बच्चों के स्कूल आने-जाने में भी संकट हो रहा है. 

गर्मी में धूल और बरसात में कीचड़ झेलते हैं लोग

गर्मी के मौसम में इलाके के लोगों को केवल धूल झेलनी पड़ती है. लोगों के घरों के अंदर तक धूल घुस रही है. इससे लोग परेशान हो जाते हैं. अभी बारिश में कीचड़ व गंदे पानी ने लोगों को परेशान कर रखा है. लोगों को गंदे पानी या कीचड़ से होकर आना-जाना पड़ रहा है. 

ये भी पढ़ें- तीसरी कक्षा तक पढ़ा, फिर बना JJMP कमांडर; पुलिस के सामने उगले कई राज, 2009 के बम हमले का भी किया खुलासा


विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola