रांची: एटीएस अफसर बन किया डिजिटल अरेस्ट, 3.40 लाख रुपये ठगे

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर. (AI Generated Image)

रांची में साइबर अपराधियों ने एटीएस अधिकारी बनकर एक व्यक्ति को निशाना बनाया. वीडियो कॉल पर धमकी देकर और डिजिटल अरेस्ट की बात कहकर 3.40 लाख रुपये की ठगी की गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

रांची. साइबर अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ रहा है. इस बार जालसाजों ने एटीएस अधिकारी बनकर एक शख्स को धमकाया और डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर 3.40 लाख रुपये की ठगी कर ली. मामले में श्री हंस अपार्टमेंट, बसंत बिहार, हरमू निवासी अतुल कमार ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

वीडियो कॉल पर धमकी दी

पीड़ित के अनुसार उसके पास एक अनजान नंबर से फोन आया. फोन करनेवाले ने खुद को एटीएस अधिकारी बताया, उसने कहा कि दिल्ली बम ब्लास्ट के संदिग्ध डॉक्टर शाहीन केस के आतंकियों के पास से उनका मोबाइल नंबर मिला है. इसके बाद अपराधियों ने पीड़ित और उनकी पत्नी को व्हाट्सएप वीडियो कॉल किया और धमकी दी. 

ये भी पढ़ें- JSSC ने एक ही प्रमाण पत्र पर लागू किए दो नियम, एक में नियुक्ति तो दूसरे में रोक दिया रिजल्ट

ये भी पढ़ें- JSSC PGT: एक केंद्र से 147 अभ्यर्थी पास, उसी सेंटर से अभय तिवारी ने भी दी थी परीक्षा; केंद्रवार आंकड़ों ने बढ़ाया सवाल

डिजिटल अरेस्ट की स्थिति में रखा

पीड़ित के अनुसार वीडियो कॉल पर कई लोग पुलिस की वर्दी में थे, जिससे दंपती घबरा गये. बताया जाता है कि जालसाजों ने कर्नाटक के हुबल के एक बैंक में फर्जी खाता खोल 2.55 करोड़ रुपये के अवैध लेन-देन और मनी लाउंड्रिंग का फर्जी आरोप भी लगाया. गिरफ्तारी और संपत्ति जब्ती का फर्जी वारंट दिखाया और घर पर ही डिजिटल अरेस्ट की स्थिति में रखा. इसके बाद कई जानकारी हासिल करने के बाद पैसे ट्रांसफर करा लिये. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

ये भी पढ़ें- Ranchi Electricity Cut: 20 अगस्त को रांची के इन इलाकों में बिजली रहेगी गुल, 10 बजे से शुरू होगी कटौती; देखें लिस्ट


विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola