श्रावणी मेला : 21वें दिन 2.39 लाख कांवरियों ने किया बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक

Updated:
विज्ञापन

बाबा मंदिर में सुबह से लेकर देररात तक कांवरियों की कतार लगी रही.

श्रावणी मेला का 21वां दिन बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भक्तों से गुलजार रहा। रिकॉर्ड तोड़ 2,38,963 कांवरियों ने बाबा पर जल चढ़ाया। जानिए विस्तृत जानकारी।

विज्ञापन

Shravani Mela 2026 : श्रावणी मेले के 21वें दिन बुधवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में कांवरियों की भीड़ लगातार बनी रही. मंदिर का पट खुलने से पहले ही कांवरियों की सामान्य कतार बरमसिया तक पहुंच गयी थी. वहीं बाह्य अरघा से जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी काफी रही. बाह्य अरघा के पास कांवरियों की भीड़ के कारण मंदिर के आसपास की गलियों में कई घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही. 

आपके शहर में

विज्ञापन

सुबह 4:14 बजे से शुरू हुआ जलार्पण

हर दिन की तरह बुधवार को भी बाबा मंदिर का पट निर्धारित समय पर खोला गया. इसके बाद बाबा की दैनिक कांचा पूजा एवं जल पूजा संपन्न हुई. इसके बाद सरदारी पूजा शुरू की गयी, जो करीब 40 मिनट तक चली. सरदारी पूजा संपन्न होने के बाद सुबह 4:14 बजे से मंझला खंड में अरघा के माध्यम से जलार्पण शुरू हुआ. जलार्पण शुरू होते ही मुख्य अरघा के साथ बाह्य अरघा पर भी कांवरियों की भीड़ उमड़ पड़ी. मंदिर परिसर में भीड़ के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हो, इसके लिए बाबा मंदिर से पार्वती मंदिर तक क्यूआरटी की टीम रस्सी लेकर तैनात रही. 

2,38,963 कांवरियों ने किया जलार्पण 

बाबा मंदिर का पट बंद होने तक कुल 2,38,963 कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण किया. इनमें मुख्य अरघा से 1,15,857, बाह्य अरघा से 1,08,965 और कूपन व्यवस्था के तहत 14,416 कांवरियों ने जल चढ़ाया. 

यह भी पढ़ें : JSSC PGT: एक केंद्र से 147 अभ्यर्थी पास, उसी सेंटर से अभय तिवारी ने भी दी थी परीक्षा; केंद्रवार आंकड़ों ने बढ़ाया सवाल

यह भी पढ़ें : तीसरी कक्षा तक पढ़ा, फिर बना JJMP कमांडर; पुलिस के सामने उगले कई राज, 2009 के बम हमले का भी किया खुलासा



विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola