करौं में नेम-निष्ठा और भक्ति के साथ मां मनसा की आराधना, घट विसर्जन के साथ तीन दिवसीय पूजा का समापन

Updated:
विज्ञापन

तालाब में घट विसर्जन करते | Prabhat Khabar Network

करौं प्रखंड के विभिन्न मंदिरों में तीन दिवसीय मां मनसा देवी पूजा का समापन हुआ. श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की.

विज्ञापन

करौं : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मनसा देवी मंदिरों में स्थापित वेदी एवं मूर्ति की तीन दिवसीय मां मनसा देवी की पूजा-अर्चना, यज्ञ-होम, पारंपरिक एवं धार्मिक अनुष्ठान तथा मनसा पाठ के बाद घट विसर्जन के साथ पूजा का समापन हो गया. क्षेत्र के बाउरी टोला, भंडारी टोला, रजवार टोला, गोस्वामी मनसा मंदिर, अतरीबाड़ी मनसा मंदिर, भागा पाड़ा एवं दास टोला सहित विभिन्न स्थानों पर मां मनसा देवी की विधिवत तांत्रिक विधि से पूजा-अर्चना की गयी.

तालाब में घट विसर्जन करते | Prabhat Khabar Network
तालाब में घट विसर्जन करते | Prabhat Khabar Network

बताया जाता है कि मनसा पूजा के दौरान श्रद्धालु नेम-निष्ठा एवं श्रद्धा-भक्ति के साथ कलश में जल भरने के लिए गाजे-बाजे और मनसा मंगल गीत के साथ राजा तालाब एवं ओझा पोखर पहुंचे. वहां पंडितों ने मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरवाया. इसके बाद कलश को पूजा स्थल पर लाकर वेदी पर स्थापित किया गया. देर रात तक मां मनसा की तांत्रिक विधि से पूजा-अर्चना की गयी. अतरीबाड़ी मनसा मंदिर में पंडित अजित मिश्र द्वारा धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया.

इस दौरान अष्टनाग, अनंत, शेषनाग, पद्मनाग, वासुकी नाग, तक्षक एवं ककांक नाग आदि की जप-तप और ध्यान के साथ पूजा की गयी. श्रद्धालुओं ने मनसा मंदिर में माथा टेककर पारिवारिक सुख-समृद्धि की कामना की. पूजा के दौरान दर्जनों पाठा की बलि भी दी गयी. इसको सफल बनाने में पूजा समिति के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे रहे. धार्मिक अनुष्ठानों एवं पूजा-अर्चना के बाद विधि-विधान से घट विसर्जन कर तीन दिवसीय पूजा का समापन किया गया.


विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola