सारठ-मधुपुर मार्ग पर हादसा, इंजन ठेला से भिड़ी बाइक; जवान जख्मी
सारठ-मधुपुर मुख्य सड़क पर इंजन वाली ठेला गाड़ी और बुलेट की टक्कर में सीआरपीएफ जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें देवघर रेफर किया गया.
सारठ : सारठ-मधुपुर मुख्य सड़क एनएच-114ए पर डुमरिया पतरो नदी पुल के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक धर्मपुर गांव निवासी सीआरपीएफ जवान अजित कुमार राणा (30 वर्ष) हैं. घटना के संबंध में बताया गया कि धर्मपुर निवासी सीआरपीएफ जवान बुलेट से मधुपुर की ओर से अपने घर आ रहे थे.
टक्कर में बाइक सवार गंभीर, देवघर रेफर
इसी दौरान पतरो नदी पुल के समीप सारठ की ओर से आ रही इंजन वाली ठेला गाड़ी से उनकी बाइक की टक्कर हो गयी. दुर्घटना में अजित कुमार राणा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों ने घायल को उठाकर सारठ सीएचसी पहुंचाया. वहां ऑन-ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें देवघर रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रामाकांत मिश्रा
15 फरवरी 2018 से प्रभात खबर में कार्य कर रहे है. लगातार आठ सालों से मेन स्ट्रीम की जर्निल्जम से जुड़े हैं. ग्रामीण स्तर की खबरों को बेहतर कवरेज देने का काम लगातार कर रहे हैं ताकि ग्रास रूट लेवल पर विकास लोगों तक पहुंच सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








