नमो सेवा शिविर में सांसद निशिकांत दुबे ने कांवरियों को कराया रात्रि भोजन
कांवरियों को भोजन वितरित करते सांसद निशिकांत दुबे एवं पत्नी अनामिका गौतम। Prabhat Khabar Network
गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे पत्नी डॉ. अनामिका गौतम के साथ देवघर के नमो सेवा शिविर पहुंचे और कांवरियों के बीच रात्रि भोजन व फलाहार का वितरण किया. सांसद भजन संध्या में भी शामिल हुए.
देवघर। बुधवार देर शाम गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे अपनी पत्नी डॉ. अनामिका गौतम के साथ कांवरिया पथ स्थित नमो सेवा शिविर पहुंचे. इस दौरान सांसद और उनकी पत्नी ने कांवरियों के बीच रात्रि भोजन एवं फलाहार का वितरण किया. इसके साथ ही वे भजन संध्या में भी शामिल हुए.
सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने कहा कि पूरे श्रावणी मेले के दौरान जब भी अवसर मिलता है, वह दिल्ली से देवघर पहुंचकर कांवरियों की सेवा करते हैं. उन्होंने कहा कि संसद सत्र के दौरान भी छुट्टी के दिनों में समय निकालकर कांवरियों की सेवा के लिए देवघर आते रहे हैं. दिल्ली में रहने के बावजूद हर दिन कांवरियों की सेवा और नमो सेवा शिविर के कार्यों की जानकारी लेते हैं.
उन्होंने कहा कि पूरे श्रावणी मेले के दौरान देवघरवासियों को कांवरियों की सेवा का अवसर मिलता है, जिसे यहां के लोग पूरी निष्ठा के साथ निभाते हैं. मौके पर प्रदीप भैया जी महाराज, डॉ. वीरेंद्र सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








