JPSC-JSSC विवाद : आंदोलन स्थगित कर लौटे छात्र, यात्रा निकाल जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार
छात्रों ने जयपाल सिंह स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक आभार यात्रा निकाली और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का प्रदर्शन किया.
राज्य सरकार ने जेपीएससी की 21 और जेएसएससी सीजीएल की एक परीक्षा रद्द कर दी है, जिसके बाद 25 दिनों से चल रहा छात्रों का आंदोलन स्थगित हो गया है. छात्रों ने आभार यात्रा निकालकर अपनी खुशी जाहिर की है.
JPSC JSSC Reform Movement: राज्य सरकार ने जेपीएससी द्वारा ली गयी 21 और जेएसएससी सीजीएल की एक परीक्षा को रद्द करने की अधिसूचना देर रात जारी कर दी. वहीं, 23 परीक्षाओं की जांच के आदेश भी जारी हो गये. सरकार की अधिसूचना के बाद जेपीएससी- जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने पिछले 25 दिनों से चल रहा अपना आंदोलन बुधवार को स्थगित कर दिया और रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में जमे छात्र लौट गये. इससे पहले छात्रों ने राज्य सरकार का आभार जताया.
आपके शहर में
परीक्षा रद्द होने पर छात्रों ने निकाली आभार यात्रा
बुधवार की देर शाम छात्रों ने जयपाल सिंह स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक आभार यात्रा निकाली और आतिशबाजी कर खुशियां मनायीं. छात्रों ने कहा कि परीक्षाओं में अनियमितता को लेकर वे आंदोलनरत थे. छात्रों का कहना है कि सरकार कोर्ट में भी छात्रों का पक्ष और परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को मजबूती से रखे. यदि ऐसा नहीं किया गया, तो इसे छात्रों के साथ धोखा माना जाएगा.
छात्रों ने की पारदर्शी जांच और केस वापसी की मांग
जांच की प्रक्रिया न्यायिक और पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए. छात्र आंदोलन से जुड़े कुणाल ने कहा कि जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच को रजिस्टर्ड कराया जायेगा. यह मंच छात्रों की आवाज बनेगा. उन्होंने कहा कि भविष्य में राज्य में छात्रों से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण मुद्दा सामने आने पर मंच उसकी आवाज मजबूती से उठायेगा. छात्रों ने सरकार से आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्जकिये गये सभी केस वापस लेने की मांग की है. छात्रों ने पीजीटी परीक्षा को भी रद्द करने की मांग की है. नगरपालिका परीक्षा पर भी छात्रों ने सवाल उठाये हैं.
यह भी पढ़ें : दिल्ली में अमित शाह से मिला झारखंड BJP का हाई लेवल डेलीगेशन, MMDR बिल समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







