देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में छात्रों ने निकाली आभार यात्रा, कहा - यह जीत सामूहिक संघर्ष का परिणाम
जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक निकाली आभार यात्रा.
जेपीएससी-जेएसएससी में भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती की मांग को लेकर छात्रों ने 47 दिनों तक संघर्ष किया. आंदोलन की सफलता के बाद उन्होंने आभार यात्रा निकाली और सरकार का धन्यवाद किया.
JPSC JSSC Student Movement : जेपीएससी-जेएसएससी में भ्रष्टाचार मुक्त व पारदर्शी भर्ती की मांग को लेकर चलाये गये आंदोलन में सफलता मिलने के बाद बुधवार को छात्रों ने आभार यात्रा निकाली. आंदोलन के प्रमुख छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में यात्रा जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से शुरू होकर अलबर्ट एक्का चौक तक पहुंची. इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए, यात्रा के दौरान अबीर-गुलाल लगाकर खुशियां मनायी गयीं और जयपाल सिंह मुंडा व शहीद अलबर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी.
आपके शहर में
ये भी पढ़ें- बीएसएल में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को मिली रफ्तार, एआइ से लेकर स्मार्ट मॉनिटरिंग तक कई उपलब्धियां
47 दिनों तक चला संघर्ष
छात्रों ने बताया कि इस सफलता के पीछे 47 दिनों का लंबा संघर्ष रहा. दो जुलाई से आंदोलन शुरू हुआ, पांच जुलाई से तेज हुआ और 44 दिनों तक चला. 25 जुलाई से बापू वाटिका में सत्याग्रह शुरू कर बाद में जयपाल सिंह स्टेडियम में स्थानांतरित किया गया. यह 24 दिनों तक चला. दो अगस्त से भूख हड़ताल शुरू हुई, जो 16 दिनों तक चली. छात्रों ने कहा कि यह जीत सामूहिक संघर्ष का परिणाम है.
सरकार के प्रति जताया आभार
छात्रों ने झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार जताया. उन्होंने उम्मीद जतायी कि आगे भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता को प्राथमिकता दी जायेगी. आभार यात्रा के माध्यम से छात्रों ने संदेश दिया कि लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से उठायी गयी आवाज भी व्यवस्था में बदलाव ला सकती है.
ये भी पढ़ें- तीसरी कक्षा तक पढ़ा, फिर बना JJMP कमांडर; पुलिस के सामने उगले कई राज, 2009 के बम हमले का भी किया खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








