ePaper

मंडलकारा में कैदियों के वार्ड की ली गयी तलाशी

Updated at : 06 May 2024 11:33 PM (IST)
विज्ञापन
मंडलकारा में कैदियों के वार्ड की ली गयी तलाशी

एसडीओ अनंत कुमार व एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी ने सोमवार को मंडल कारा का निरीक्षण किया

विज्ञापन

जामताड़ा. एसडीओ अनंत कुमार व एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी ने सोमवार को मंडल कारा का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में कारा में सभी वार्डों की तलाशी ली गयी. कारा के अंदर से कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ. एसडीओ ने कारा में प्रतिदिन संधारित की जाने वाले विभिन्न पंजियों का भी अवलोकन किया. उन्होंने कारा सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे, वार्ड, बैरक आदि का जायजा लिया. कहा कि कारा की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए. इसका विशेष ध्यान रखें. मौके पर प्रभारी कारा अधीक्षक पंकज कुमार रवि, कारा कर्मी मुकेश कुमार राम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola