ओबरा थाना क्षेत्र में हादसा, ट्रक व वर्कशॉप क्षतिग्रस्त, चालक घायल
दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की तस्वीर
Aurangabad News : दो घायल चालक खतरे से बाहर, यातायात बहाल करने में जुटी पुलिस, पुलिस जांच जारी
औरंगाबाद के ओबरा से ब्रजेश द्विवेदी की रिपोर्ट
Aurangabad News : औरंगाबाद-पटना मुख्य मार्ग (एनएच-139) पर ओबरा थाना क्षेत्र के बिजली ग्रिड के समीप शुक्रवार की अहले सुबह एक सीमेंट लदे ट्रक और पिकअप वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए, जबकि एक वर्कशॉप समेत कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमेंट लदा ट्रक औरंगाबाद की ओर से जा रहा था, जबकि पिकअप वैन दाउदनगर से औरंगाबाद की ओर जा रही थी. बिजली ग्रिड के पास दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि अनियंत्रित हुआ ट्रक सड़क किनारे स्थित ओम श्री इंजीनियरिंग वर्क्स शॉप में जा घुसा.
बेकाबू ट्रक ने वर्कशॉप में मचाई तबाही, संचालक को भारी आर्थिक नुकसान
ट्रक के वर्कशॉप में घुसने से दुकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और वहां रखा सामान भी टूट-फूट गया, जिससे संचालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. हादसे की चपेट में आकर सड़क किनारे खड़े दो ऑटो और एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और यातायात भी प्रभावित रहा. स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायल चालकों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ओबरा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलने के बाद ओबरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी, जिससे यातायात सामान्य हो सके. प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और वाहन नियंत्रण खोना माना जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










