विश्व साइकिल दिवस पर दाउदनगर में “संडेज ऑन साइकिल” राइड का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम की तस्वीर

Aurangabad News : दाउदनगर में साइकिल राइड के जरिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील

विज्ञापन

दाउदनगर (औरंगाबाद) से ओम प्रकाश की रिपोर्ट
Aurangabad News : विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर दाउदनगर में रविवार को “संडेज ऑन साइकिल” अभियान के तहत एक जागरूकता साइकिल राइड का आयोजन किया गया. इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मो. जफर इमाम ने किया. साइकिल राइड की शुरुआत प्रखंड कार्यालय परिसर के समीप से हुई. इसमें शामिल अधिकारी, पंचायत सचिव, प्रखंड कर्मी एवं अन्य प्रतिभागी साइकिल चलाते हुए सूर्य मंदिर परिसर तक पहुंचे. पूरे मार्ग में लोगों को पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया.

स्वच्छता और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए दाउदनगर में विशेष अभियान

बताया गया कि यह कार्यक्रम लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किया गया. फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत विश्व साइकिल दिवस पर संडेज ऑन साइकिल अभियान का विशेष सत्र आयोजित कर लोगों को साइकिल चलाने के लिए प्रोत्साहित किया गया. बीडीओ मो. जफर इमाम ने कहा कि साइकिल न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण का भी एक प्रभावी माध्यम है. नियमित रूप से साइकिल का उपयोग करने से ईंधन की बचत होती है, वायु प्रदूषण में कमी आती है और व्यक्ति शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रहता है.

साइकिल के नियमित उपयोग से प्रदूषण नियंत्रण का संदेश दिया गया

उन्होंने लोगों से दैनिक जीवन में अधिक से अधिक साइकिल के उपयोग करने की अपील की. कार्यक्रम में उपस्थित लोंगो ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और बदलते पर्यावरणीय परिदृश्य को देखते हुए साइकिल का महत्व और अधिक बढ़ गया है. ऐसे आयोजनों के माध्यम से लोगों में जागरूकता पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें. साइकिल राइड के दौरान प्रतिभागियों में उत्साह देखने को मिला. सभी ने स्वच्छता, फिटनेस और हरित पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. कार्यक्रम के अंत में लोगों से नियमित रूप से साइकिल चलाने तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखने में योगदान देने की अपील की गई.

Also Read : रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात, जनसमस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन