यौन शोषण के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

Published by : JIYARAM MURMU Updated At : 06 Jun 2026 7:18 PM

विज्ञापन

नारायणपुर. थाना क्षेत्र में शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण किए जाने का मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

नारायणपुर. थाना क्षेत्र में शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण किए जाने का मामला दर्ज किया गया है. इस संबंध में नारायणपुर थाना कांड संख्या 73/2026, धारा 64 बीएनएस दर्ज किया गया है. थाना क्षेत्र की एक पीड़िता ने अपने आवेदन में हरिहरपुर गांव निवासी मुन्नवर अंसारी पर शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाकर यौन शोषण का आरोप लगाया है. घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की. जांच के क्रम में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जायेगी. पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे.

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola