महिला से मारपीट, सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Published by : JIYARAM MURMU Updated At : 06 Jun 2026 8:11 PM

विज्ञापन

नारायणपुर. थाना क्षेत्र में एक महिला से गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

नारायणपुर. थाना क्षेत्र में एक महिला से गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है. मामले में नारायणपुर थाना कांड संख्या 74/26, बीएनएस की धारा 191(2), 191(3), 115(2), 118(1), 118(2), 109, 76, 303(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जानकारी के अनुसार, वादी सेबून बीबी, पति-असीम मोहम्मद, ग्राम-नुरगी ने आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनके साथ आरोपियों ने लाठी-डंडा से मारपीट किया. गंभीर रूप से घायल कर दिया. साथ ही पीड़िता से पैसे की भी मांग किए जाने का आरोप लगाया गया है. इस मामले में सात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है, जिनमें इल्यास अंसारी, इमरान अंसारी, नेजामुद्दीन अंसारी, कमरुद्दीन मियां, बकरिद अंसारी, रिजवान अंसारी व निसार अंसारी (पिता- बकरीद अंसारी), सभी निवासी ग्राम ठाकुरडीह, थाना नारायणपुर शामिल हैं.

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola