मतदाता सूची में सुधार के लिए कार्यकर्ता चलायें जनसंपर्क अभियान : स्पीकर

Published by : JIYARAM MURMU Updated At : 06 Jun 2026 8:22 PM

विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने एसआइआर को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं संग बैठक की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कुंडहित. विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने एसआइआर को लेकर कुंडहित स्थित मार्केट कॉम्प्लेक्स में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. विस अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने, नये मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने तथा मतदाता सूची में त्रुटियों के सुधार के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया. कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित इस विशेष अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाना है. इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित भाव से कार्य करने की आवश्यकता है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रह जाए. बैठक में संगठनात्मक विषयों, क्षेत्रीय समस्याओं एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गयी. मौके पर झामुमो जिला सचिव परेश यादव, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ऑफिसर हेंब्रम, सचिव कुतुबुद्दीन खान, विधायक प्रतिनिधि शरम मंडल, मनोरंजन सिंह, जयेश्वर मुर्मू आदि कार्यकर्ता थे.

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola