डीसी ने नाला सीएचसी में दो चिकित्सकों पाया अनुपस्थित, शो-कॉज

Published by : JIYARAM MURMU Updated At : 06 Jun 2026 8:45 PM

विज्ञापन

नाला. उपायुक्त आलोक कुमार ने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में सीएचसी, नाला का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नाला. उपायुक्त आलोक कुमार ने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में सीएचसी, नाला का निरीक्षण किया. अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने रोस्टर ड्यूटी के अनुसार अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों, मेडिकल स्टाफ सहित कर्मियों की उपस्थिति की जानकारी ली. अस्पताल में पदस्थापित 02 चिकित्सक बिना सूचना के अनुपस्थित पाये गए. चिकित्सकों के अटेंडेंस को एब्सेंट मार्क करते हुए स्पष्टीकरण पूछना का निर्देश दिया. उन्होंने रोस्टर अनुसार चिकित्सकों एवं अन्य मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी के रोस्टर को नोटिस बोर्ड एवं प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया. कहा कि जिनकी ड्यूटी जैसे लगाई गई है, उसी अनुरूप कार्यों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करें. अस्पताल परिसर में 20 बेड क्षमता वाले कुपोषण उपचार केंद्र (एमटीसी सेंटर) का भी निरीक्षण किया. भर्ती बच्चों के संदर्भ में उनके परिजनों एवं मेडिकल स्टाफ से जानकारी ली. केंद्र में वाटर प्यूरिफायर मशीन के कार्यरत नहीं देख, उसे तुरंत ही क्रियाशील करने का निर्देश दिया, ताकि यहां आने वाले लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़े. उपायुक्त ने खाद्यान्न गोदाम का भी निरीक्षण कर भंडार एवं वितरण पंजी, आगम-निर्गम, खाद्यान्न के रख-रखाव, सीसीटीवी की क्रियाशीलता, साफ़-सफाई, डोर स्टेप डिलीवरी, एमडीएम खाद्यान्न आदि का जायजा लिया. उन्होंने निर्देश दिया कि डोर स्टेप डिलीवरी वाले खाद्यान्न का वितरण जीपीएस युक्त वाहनों के माध्यम से किया जाना है.

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola