नवनियुक्त सहायक आचार्यों की काउंसेलिंग आठ व 9 जून को

Published by : UMESH KUMAR Updated At : 06 Jun 2026 7:05 PM

विज्ञापन

जामताड़ा. डीएसइ विकेश कुणाल प्रजापति ने बताया कि नवनियुक्त सहायक आचार्यों का जिले के विभिन्न प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में पदस्थापन किया जाना है. इसके लिए काउंसेलिंग आठ व नौ जून को होगी.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, 2023 से अनुशंसित व नवनियुक्त सहायक आचार्यों को विद्यालय आवंटन के साथ-साथ पदस्थापन किया जाना है. इसके लिए खुली काउंसेलिंग की तिथि 8 व 9 जून निर्धारित की गयी है. डीएसइ विकेश कुणाल प्रजापति ने बताया कि नवनियुक्त सहायक आचार्यों का जिले के विभिन्न प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में पदस्थापन किया जाना है. कक्षा एक से पांच तक के लिए चयनित कुल 108 नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन के लिए 08 जून को खुली काउंसेलिंग होगी. वहीं, कक्षा छह से आठ के लिए चयनित कुल 101 सहायक आचार्यों के विद्यालय चयन एवं पदस्थापन के लिए 09 जून काउंसेलिंग होगी. कक्षा छह से आठ अंतर्गत सामाजिक विज्ञान के 58, विज्ञान एवं गणित के 21 व भाषा विषय के 22 सफल एवं अनुशंसित सहायक आचार्यों की काउंसेलिंग प्रक्रिया होगी. सभी अभ्यर्थियों का विद्यालय चयन झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी मेधा क्रमांक के आधार पर क्रमवार किया जाएगा. डीएसइ ने बताया कि खुली काउंसेलिंग समाहरणालय परिसर स्थित एसजीएसवाई हॉल, प्रशिक्षण भवन, जामताड़ा में निर्धारित तिथियों को पूर्वाह्न 10:00 बजे से प्रारंभ होगी. काउंसेलिंग के दौरान उपलब्ध रिक्त विद्यालयों की सूची प्रदर्शित की जायेगी. अभ्यर्थियों को मेधा क्रमांक के अनुसार विद्यालय चयन का अवसर प्रदान किया जाएगा. पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जायेगा. उन्होंने सभी अनुशंसित पारा एवं गैर-पारा कोटि के सफल अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक, प्रशिक्षण एवं अन्य संबंधित मूल दस्तावेजों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें.

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola