Koderma: सतगावां सीएचसी में गंदगी देख भड़के डीसी, कार्रवाई का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

कोडरमा के उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Koderma: कोडरमा के सतगावां सीएचसी के निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाएं और गंदगी देखकर उपायुक्त ने नाराजगी जताई. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को तत्काल सफाई व्यवस्था सुधारने और लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

Koderma:(सतगावां): डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने शनिवार को सतगावां प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र, भागाडीह का निरीक्षण किया और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्र में बिजली व पेयजल आपूर्ति की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराएं. डीसी ने यहां के बाद स्वास्थ्य उपकेंद्र खुट्टा व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां का निरीक्षण किया. इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पंजीकरण कक्ष, बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी), आपातकालीन वार्ड, भंडार कक्ष, कुष्ठ रोग विशेषज्ञ कक्ष, सामान्य वार्ड, दवा वितरण कक्ष, स्टॉक पंजी, कुपोषण उपचार केंद्र, प्रसव कक्ष सहित अस्पताल के विभिन्न वार्डों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

विज्ञापन

सिविल सर्जन को कार्रवाई का निर्देश

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए डीसी ने नाराजगी जताई और सिविल सर्जन को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर व सभी वार्डों में नियमित एवं समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को स्वच्छ एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके. कुपोषण उपचार केंद्र का निरीक्षण करते हुए डीसी ने वहां भर्ती बच्चों व मरीजों की देखभाल की व्यवस्था की जानकारी ली.

अधूरा निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश

डीसी ने राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को भवन निर्माण कार्य को पूर्ण कराने के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. वहीं डाक बंगला व कृषक पाठशाला का भी निरीक्षण किया तथा दोनों परिसरों की वर्तमान स्थिति एवं आवश्यकताओं से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. डीसी ने खुट्टा स्थित दाल मिल प्रसंस्करण इकाई का भी निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा उनके प्रयासों को ग्रामीण आजीविका संवर्द्धन की दिशा में महत्वपूर्ण बताया.

दाखिल-खारिज से संबंधित कोई भी मामला लंबित न रहे

निरीक्षण के बाद डीसी ने प्रखंड सभागार में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने प्रखंड क्षेत्र में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. डीसी ने सीओ को कहा कि दाखिल-खारिज से संबंधित कोई भी मामला लंबित नहीं रहना चाहिए़. प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अबुआ आवास योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए डीसी ने लंबित आवासों के निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा उन्हें शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक योग्य लाभार्थी तक पहुंचाना सुनिश्चित करें.

मौके पर डीडीसी रवि जैन, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, पर समाहर्ता संजय पीएम कूजूर, एसडीओ निर्मल सोरेन, डीएसओ राम रतन वर्णवाल, डीएसडब्ल्यूओ कनक कुमारी तिर्की, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नीतीश कुमार निशांत, बीडीओ ओमप्रकाश बड़ाईक व अन्य मौजूद थे.

ये भी पढ़ें…

अधिकारियों ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अधिकारियों ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola