JPSC-JSSC विवाद पर कोडरमा में भाजपा का आक्रोश मार्च, नवीन जायसवाल बोले- एक घोटाला साबित हुआ तो राजनीति छोड़ दूंगा

Updated:
विज्ञापन

समाहरणालय घेराव के दौरान विधायक नवीन जायसवाल व अन्य़ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा में भाजपा ने जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर समाहरणालय का घेराव किया।

विज्ञापन

कोडरमा : जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सीबीआइ जांच और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा जिला इकाई ने बुधवार को आक्रोश मार्च निकाला. बजरंगबली मंदिर चौक से निकला मार्च समाहरणालय पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने घेराव कर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हटिया विधायक नवीन जायसवाल शामिल हुए.

विज्ञापन

नवीन जायसवाल ने सरकार पर साधा निशाना

सभा को संबोधित करते हुए नवीन जायसवाल ने कहा कि भाजपा की रघुवर दास सरकार के कार्यकाल में दारोगा बहाली, अधिकारियों की नियुक्ति समेत विभिन्न क्षेत्रों में करीब सवा लाख नियुक्तियां हुईं, लेकिन एक भी नियुक्ति घोटाला साबित नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि यदि कोई एक भी नियुक्ति घोटाला साबित कर दे, तो वह राजनीति से संन्यास लेने को तैयार हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान झारखंड सरकार ने अपने अधिकारों के लिए आंदोलन कर रहे निर्दोष छात्रों पर लाठीचार्ज कराया और मुकदमे दर्ज किये. भाजपा जेपीएससी-जेएसएससी मामलों की सीबीआइ जांच कराने और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग करती है.

जिलाध्यक्ष ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यकाल में हुई परीक्षाएं किसी न किसी रूप में विवाद और कथित भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी हैं. इसके कारण युवाओं को समय पर नियुक्ति नहीं मिल पा रही है.

उन्होंने कहा कि छात्र देश और समाज का भविष्य हैं. वे वर्षों तक मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन अनियमितताओं के कारण उनका मनोबल टूटता है. जिला प्रभारी प्रवीण मेहता ने भी छात्रों के आंदोलन को समर्थन देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की.

कार्यक्रम को झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नितेश चंद्रवंशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ नरेश पंडित, डोमचांच नगर परिषद अध्यक्ष सह भाजपा कोषाध्यक्ष उमेश वर्मा, डोमचांच प्रमुख सत्यनारायण यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अरशद खान और किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रभाकर लाल रावत ने भी संबोधित किया.

मौके पर जिला उपाध्यक्ष संगीता सिन्हा, जिला मंत्री रामप्रसाद साव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राज कुमार यादव, कार्यालय मंत्री हरी पंडित, चंद्रशेखर जोशी, सूरज प्रताप मेहता, बिनय कुमार मोदी, द्वारिका राणा, रामदेव मोदी, विजय राणा, रामचंद्र राम, महादेव दास, सुरेंद्र मोदी, मुकेश राम, बासुदेव यादव, रमेश यादव, सदानंद यादव, सुदेश मोदी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola