सीवान के युवक की रेल हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

Updated:
विज्ञापन
Siwan News

मृतक के घर शोकाकुल परिजन

Siwan News : संतुलन बिगड़ते ही चलती ट्रेन से गिरा युवक, मौके पर मौत

विज्ञापन

गुठनी (सीवान) से चंद्र प्रकाश दुबे की रिपोर्ट
Siwan News : कैमूर में भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के समीप चलती ट्रेन से गिरने के कारण एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के करदासपुर गांव निवासी अभीचंद्र यादव के पुत्र अरविंद यादव के रूप में हुई है. पारिवारिक जानकारी के अनुसार, अरविंद यादव अपनी पत्नी को धनबाद स्थित उसके मायके छोड़ने गया था.

पत्नी को मायके छोड़कर लौट रहा था युवक

पत्नी को सकुशल पहुंचाने के बाद वह गुजरात लौट रहा था. इसी दौरान भभुआ रोड स्टेशन के पास अचानक संतुलन बिगड़ने या किसी अन्य कारण से वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया और ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसका शरीर गंभीर रूप से क्षत-विक्षत हो गया.

Also Read : महनार में बिजली संकट पर बवाल, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन