सारण में मतदाता जागरूकता अभियान, छात्राओं को मतदान के महत्व की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल छात्राएं

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जयप्रकाश महिला कॉलेज, छपरा में एनएसएस और इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब ने मिलकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया. छात्राओं को वोट के महत्व और संवैधानिक कर्तव्य के बारे में जागरूक किया गया.

विज्ञापन

Saran News: जयप्रकाश महिला महाविद्यालय, छपरा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-दो एवं इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य केंद्र समन्वयक डॉ. बिंदी कुमारी के तत्वावधान में तथा महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. किरण कुमारी के निर्देशन एवं संयोजन में किया गया.

विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करना और उन्हें मतदान के महत्व से अवगत कराते हुए जिम्मेदार एवं सजग मतदाता बनने के लिए प्रेरित करना था.

मतदान अधिकार के साथ महत्वपूर्ण संवैधानिक कर्तव्य भी : प्राचार्या

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. किरण कुमारी के संबोधन से हुआ. उन्होंने कहा कि मतदान केवल नागरिक का अधिकार नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण संवैधानिक कर्तव्य भी है. लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की भूमिका महत्वपूर्ण है. उन्होंने छात्राओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने और अन्य लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक करने का आह्वान किया.

निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता पंजीकरण की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान प्राध्यापिका डॉ. शबाना ने निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता पंजीकरण और जागरूक मतदाता की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने छात्राओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने सहित मतदान से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी.

प्राध्यापक ओम प्रकाश ने छात्राओं से निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला है.

लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान का आह्वान

कार्यक्रम में डॉ. नमिता किशोर, डॉ. अनीता गौतम एवं डॉ. प्रियंका मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही. उन्होंने छात्राओं को मतदान के महत्व से अवगत कराया तथा लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए मतदान में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया.

कार्यक्रम के अंत में डॉ. बिंदी कुमारी ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया.

Also Read: तेज प्रताप यादव की जेल से रिहाई पर गुस्से में छात्र, बोले- यहां वीआईपी कल्चर चल रहा


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन