बांग्लादेश भागने की फिराक में था भांगड़ ब्लास्ट का मास्टरमाइंड शौकत मोल्ला, एनआईए ने कमालगाजी में दबोचा

Updated:
विज्ञापन

एनआईए की गिरफ्त में शौकत मोल्ला.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

NIA Arrests Shaukat Molla: भांगड़ बम ब्लास्ट केस में एनआईए ने कैनिंग ईस्ट के पूर्व टीएमसी विधायक शौकत मोल्ला को कमालगाजी से गिरफ्तार कर लिया है. धमाके का मुख्य साजिशकर्ता शौकत बांग्लादेश भागने की फिराक में था.

विज्ञापन

NIA Arrests Shaukat Molla: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पश्चिम बंगाल की राजनीति और सुरक्षा व्यवस्था को हिलाकर रख देने वाले भांगड़ बम ब्लास्ट मामले में तृणमूल कांग्रेस के नेता और पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को गिरफ्तार कर लिया है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने कैनिंग ईस्ट विधानसभा सीट से TMC के पूर्व कद्दावर विधायक की गिरफ्तारी के बाद बताया गया कि वह बांग्लादेश भागने की फिराक में था.

विज्ञापन

एनआईए मुख्यालय ने जारी किया बयान

एनआईए मुख्यालय से शनिवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, शौकत मोल्ला ही इस पूरे खूनी धमाके का मास्टरमाइंड था. सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी की दबिश से घबराया टीएमसी का पूर्व विधायक भारत की सीमा पार करके बांग्लादेश भागने की फिराक में था, लेकिन सोनारपुर के कमालगाजी के पास एनआईए के अधिकारियों ने उसे धर दबोचा.

बाइक पर सवार था ब्लास्ट का मास्टरमाइंड

शौकत मोल्ला को अंदेशा था कि एनआईए उसके करीब पहुंच चुकी है. वह अपनी लग्जरी गाड़ियों को छोड़कर सोनारपुर के कमालगाजी इलाके में एक बाइक पर सवार होकर निकलने की कोशिश कर रहा था, ताकि किसी को शक न हो. लेकिन पहले से जाल बिछाकर बैठी एनआईए की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया. वह काफी समय से फरार चल रहा था. उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था. उस पर इनाम भी रखा गया था.

इसे भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल : भांगड़ में बमबाजी से चढ़ा सियासी पारा, टीएमसी का विरोध मार्च आज

बम बनाने से लेकर सबूत मिटाने तक के आरोप

केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर राज्य पुलिस से जांच अपने हाथ में लेने वाली एनआईए ने शौकत मोल्ला के खिलाफ कई पुख्ता सबूत जुटाये हैं. उसका दावा है कि विधानसभा चुनाव 2026 से ठीक पहले भांगड़ के दक्षिण बामुनिया गांव में जो विस्फोट हुआ था, उसकी पूरी स्क्रिप्ट शौकत मोल्ला ने ही लिखी थी. उसी ने दूसरे आरोपियों को बारूद इकट्ठा करने और बम बनाने का निर्देश दिया था.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

NIA Arrests Shaukat Molla: क्राइम सीन से छेड़छाड़

धमाके में एक व्यक्ति की मौत और कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने के तुरंत बाद, शौकत ने अपने पावर का इस्तेमाल कर ब्लास्ट साइट (घटनास्थल) से सभी वैज्ञानिक और भौतिक सबूतों को नष्ट करने का हुक्म दिया था, ताकि जांच को भटकाया जा सके. घायलों और शव को जिस कार में छिपाकर ले जाया गया था, उसके ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद शौकत का यह राज खुल गया.

इसे भी पढ़ें : संदेशखाली और बासंती में बारूद का ‘पाताल लोक’! शुभेंदु का टीएमसी पर हमला- जनता को डराने के लिए छिपा रखे थे हथियार

बेटे से पूछताछ के बाद कसता चला गया शिकंजा

गिरफ्तारी से ठीक एक दिन पहले यानी गुरुवार सुबह एनआईए की एक विशेष टीम ने शौकत के जीवनतला स्थित आवास पर छापेमारी की. हालांकि, शौकत घर पर नहीं था, लेकिन उसके बेटे इमरान मोल्ला से जांच टीम ने घंटों पूछताछ की. घर की सघन तलाशी (सर्च ऑपरेशन) के दौरान एनआईए के हाथ कुछ ऐसे महत्वपूर्ण डिजिटल दस्तावेज लगे, जिसके बाद कमालगाजी में शौकत की घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया.

इसे भी पढ़ें

भांगड़ में तृणमूल के पूर्व विधायक आराबुल के बेटे की कार पर हमला, लगे ‘गद्दार’ के नारे, पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की

बंगाल में तृणमूल विधायक की कार पर बम से हमला, बाल-बाल बचे शौकत मोल्ला

भांगड़ के तृणमूल कांग्रेस नेता आराबुल इस्लाम आईएसएफ में शामिल

भांगड़ में तृणमूल कांग्रेस के 2 गुटों में झड़प, विपक्ष ने सत्ताधारी दल पर साधा निशाना

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola