पश्चिम बंगाल : भांगड़ में बमबाजी से चढ़ा सियासी पारा, टीएमसी का विरोध मार्च आज

Updated:
विज्ञापन

शौकत मोल्ला और नौशाद सिद्दीकी.

Political Violence West Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ही दक्षिण 24 परगना में राजनीतिक हिंसा की शुरुआत हो गयी है. सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस के विधायक शौकत मोल्ला के काफिले पर बम से हमला किया गया. विधायक का आरोप है कि गोलीबारी और पत्थरबाजी भी की गयी. हालांकि, वे इस हमले में बाल-बाल बच गये.

विज्ञापन

Political Violence West Bengal: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 से पहले दक्षिण 24 परगना के भांगड़ विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के पहले राजनीतिक हिंसा शुरू हो गयी है. भांगड़ विधानसभा क्षेत्र में बमबाजी और तृणमूल कांग्रेस के विधायक के काफिले पर हमले से सियासी पारा चढ़ गया है. तृणमूल कांग्रेस के विधायक शौकत मोल्ला ने सोमवार को विरोथ मार्च का ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन

थाने के पास विधायक के काफिले पर बम से हमला

पोलेरहाट थाना से महज 500 से 700 मीटर की दूरी पर कैनिंग पूर्व के तृणमूल कांग्रेस विधायक शौकत मोल्ला के काफिले को निशाना बनाकर बम फेंके गये, फायरिंग की गयी. पथराव भी हुआ. हमले के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है.

शाम से ही था तनाव, बिजली काटकर हमला

शनिवार शाम दक्षिण गाजीपुर इलाके में तृणमूल के नेता खैरुल इस्लाम पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे. तृणमूल का आरोप है कि बैठक के दौरान इलाके की बिजली काट दी गयी. अंधेरे का फायदा उठाकर खैरुल इस्लाम और अन्य नेताओं पर हमला किया गया. हमले में खैरुल इस्लाम घायल हो गये. हमले में सुराबुद्दीन मोल्ला, सिराजुल इस्लाम और मतिउर रहमान भी जख्मी हो गये. एक व्यक्ति की हालत गंभीर है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद लौट रहे थे विधायक

घायलों को अस्पताल में देखने के बाद स्थानीय विधायक शौकत मोल्ला शिकायत करने के लिए समर्थकों के साथ पोलेरहाट थाना पहुंचे. शौकत का दावा है कि शिकायत दर्ज कराकर लौटते समय उनके काफिले पर बम से हमला किया गया. फायरिंग और पथराव के भी आरोप उन्होंने लगाये हैं. हालांकि, हमले में विधायक बाल-बाल बच गये. उनकी शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से 2 ताजा बम बरामद किये.

जेड कैटेगरी की सुरक्षा वाले विधायक हैं शौकत मोल्ला

विधायक शौकत मोल्ला जेड कैटेगरी सुरक्षा प्राप्त विधायक हैं. विधायक ने कहा कि यदि सुरक्षा घेरे में जब एक विधायक पर हमला हो सकता है, तो आम नागरिकों की स्थिति क्या होगी. उन्होंने आरोप लगाया कि इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के विधायक नौशाद सिद्दीकी के उकसावे के बाद यह हमला किया गया. उन्होंने सिद्दीकी की गिरफ्तारी की मांग की और सोमवार को इलाके में विरोध मार्च निकालने की घोषणा की है.

Political Violence West Bengal: आईएसएफ ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

आईएसएफ विधायक नौशाद सिद्दीकी ने तृणमूल विधायक शौकत मोल्ला के आरोपों को बेबुनियाद कहा है. उन्होंने कहा है कि जान-बूझकर क्षेत्र को अशांत करने की कोशिश हो रही है. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

टीएमसी की आपसी लड़ाई का नतीजा – शुभेंदु अधिकारी

भारतीय जनता पार्टी के नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में लीडर ऑफ ऑपोजीशन शुभेंदु अधिकारी से जब इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि यह सब तृणमूल कांग्रेस की आपसी लड़ाई का नतीजा है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में तृणमूल विधायक की कार पर बम से हमला, बाल-बाल बचे शौकत मोल्ला

सुरक्षा बलों की 480 कंपनियों की होगी तैनाती, 1 मार्च से आने लगेंगे CAPF के जवान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola