भारत का युवा कुछ लोगों की मुट्ठी की कठपुतली बनकर आगे नहीं बढ़ने वाला: नितिन नवीन
नितिन नवीन (Image Credit: X@BJP4India)
Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने रांची में एक बैठक को संबोधित करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके पर परोक्ष निशाना साधा. पूरी खबर नीचे पढ़ें.
Nitin Nabin: दो दिवसीय झारखंड दौरे पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को उनलोगों पर हमला बोला जो देश के युवाओं को नकारात्मक राजनीति की ओर ले जाना चाहते हैं. उन्होनें कहा, “जो लोग इस देश के युवाओं को नेगटिव पॉलिटिक्स की ओर ले जाना चाहते हैं, मैं उनको चेतावनी देता हूं कि भारत का युवा पॉजिटिव पॉलिटिक्स करेगा.”
बिना नाम लिए कॉकरोच जनता पार्टी पर साधा निशाना
शनिवार को रांची में एक बैठक को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके पर बिना नाम लिए निशाना साधा. उन्होंने कहा, “विदेश में बैठे कुछ लोग सोचते हैं कि वे भारत के युवाओं को दिशा देंगे.” नितिन नवीन ने कहा, “आज का युवा देश के निर्माण के लिए काम करना चाहता है, अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए काम करना चाहता है. लेकिन कुछ लोगों ने इस देश के युवाओं को एंटी-एस्टेब्लिशमेंट नाम दे दिया है. उन्होंने आगे कहा, “भारत का युवा गांव के चौक पर किसान के साथ रहता है, कोचिंग संस्थानों में रहता है, कॉलेज परिसरों में रहता है. भारत का युवा दिल्ली में बैठे कुछ लोगों की मुट्ठी में कठपुतली बनकर आगे नहीं बढ़ने वाला.”
दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे नितिन नवीन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन छह जून को दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे. राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह पहला झारखंड दौरा है. रांची में उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय में सांसद-विधायकों और कोर कमेटी के सदस्यों के साथ अलग-अलग बैठक की, इसमें चुनावी और सांगठनिक समीक्षा की गई. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कोर कमेटी के सदस्यों के साथ वर्तमान राजनीतिक हालात को लेकर चर्चा की. बैठक में आगामी राजनीतिक चुनौतियों और सदन से लेकर सड़क तक जनता के मुद्दों की मुखरता से उठाने की रणनीति पर विमर्श हुआ.
7 जून को बोकारो दौरा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 7 जून को बोकारो पहुंचे. रांची से बोकारो आने के क्रम में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. बोकारो पहुंचने पर नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर भाजपा के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनको फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया.
यह भी पढ़ें: आईजीएसटी सेटलमेंट के बाद झारखंड को मिले 797 करोड़ रुपये, पिछले साल के मुकाबले 6% बढ़ोतरी
यह भी पढ़ें: झारखंड को हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे, रांची में बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए