देवरी में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर कार्रवाई के लिए थाना में दिया आवेदन

Updated:
विज्ञापन

आवेदन जमा करने थाना पहुंचे पीड़ित पक्ष | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवरी के तपसीडीह गांव में बिजली तार की चपेट में आने से किसान की मौत के बाद परिजनों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस को आवेदन दिया है।

विज्ञापन

देवरी. देवरी थाना क्षेत्र की असको पंचायत के तपसीडीह गांव में सोमवार को बिजली तार की चपेट में आने से किसान बिगन महथा की मौत के मामले में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गयी. मृतक के पुत्र बीरू महथा, उनके चचेरे भाई सह कांग्रेस नेता अनिल चौधरी और असको पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नकुल महथा ने देवरी थाना में आवेदन देकर बिजली विभाग के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया है.

विज्ञापन

कांग्रेस नेता अनिल चौधरी ने बताया कि घटना के बाद मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने और बिजली विभाग के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों के साथ आंदोलन की तैयारी की गयी थी. हालांकि, थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए मंगलवार को भी थाना पहुंचे थे, लेकिन उस समय प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी. बुधवार को फिर थाना पहुंचकर आवेदन दिया गया है. आवेदन में बिजली विभाग के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की गयी है.

अनिल चौधरी ने कहा कि मृतक के परिजनों को न्याय और उचित मुआवजा मिलने तक उनकी आवाज जारी रहेगी.

जांच के बाद होगी कार्रवाई

देवरी थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने बताया कि करंट लगने से हुई मौत के मामले में आवश्यक जांच-पडताल की जायेगी. जांच के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola