देवरी में बच्चों ने लगाया पौधा, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन

पौधा लगाते बच्चे | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवरी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में इको क्लब के बच्चों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

विज्ञापन

देवरी. देवरी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकरुडीह में बुधवार को इको क्लब के बच्चों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत बच्चों को स्कूल परिसर और अपने-अपने घरों के आसपास फलदार व औषधीय पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया.

विज्ञापन

इस दौरान बच्चों ने आम, जामुन, नीम, पपीता समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाये. पौधरोपण के साथ बच्चों ने लगाए गये पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा करने का संकल्प लिया.

विद्यालय के प्रधानाध्यापक पप्पू कुमार ने कहा कि पेड़-पौधे जीवन के लिए जरूरी हैं. पेड़ पर्यावरण का संतुलन बनाये रखने, मिट्टी के कटाव को रोकने और वर्षा में सहायक होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जन्मदिन, विवाह और वैवाहिक वर्षगांठ जैसे विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा लगाना चाहिए.

कार्यक्रम में बाल संसद की प्रधानमंत्री सोनम कुमारी, नव्या कुमारी, स्वीटी कुमारी, सूरज कुमार, आदित्य कुमार, चंदन कुमार और शिवम कुमार समेत इको क्लब के सदस्य शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola