JTET 2026: सीसीटीवी वाले स्कूल-कॉलेजों में ही बनेंगे परीक्षा केंद्र, 4.40 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

Updated:
विज्ञापन

सीसीटीवी वाले स्कूल-कॉलेजों में होगा जेटेट का केंद्र

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) 2026 के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण अंतिम चरण में है. पारदर्शिता और सुरक्षा को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे वाले स्कूल-कॉलेजों को ही केंद्र बनाया जाएगा. कुल 4.40 लाख अभ्यर्थियों के लिए एक हजार से अधिक केंद्र बनाए गए हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Teacher Eligibility Test 2026: राज्य में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) 2026 के परीक्षा केंद्र निर्धारित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. जिला स्तर पर परीक्षा केंद्रों का चयन कर इसकी रिपोर्ट झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) को भेज दी गई है. परीक्षा को कदाचारमुक्त, पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से कराने के लिए उन्हीं स्कूल-कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है, जहां सीसीटीवी कैमरे की सुविधा उपलब्ध है.

विज्ञापन

अभ्यर्थियों से मांगी गई थी जिले की पसंद

जेटेट के लिए आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों से परीक्षा केंद्र के लिए जिले की पसंद मांगी गई थी. अभ्यर्थियों को अपने गृह जिले को छोड़कर राज्य के किसी भी अन्य जिले में परीक्षा केंद्र चुनने का विकल्प दिया गया था. इसी आधार पर जिला स्तर पर केंद्रों का निर्धारण किया गया है.

ये भी पढ़ें- कौन संभालेगा सुदिव्य सोनू की राजनीतिक विरासत, श्वेता या कोई और? गिरिडीह में उठने लगे सवाल

1 हजार से अधिक केंद्र, 4.40 लाख आवेदन

जेटेट परीक्षा में शामिल होने के लिए राज्यभर से करीब 4.40 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को देखते हुए राज्य में एक हजार से अधिक परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं. परीक्षा का आयोजन एक ही दिन दो पालियों में किया जाएगा.

सीसीटीवी से होगी निगरानी

परीक्षा में पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की अनिवार्य व्यवस्था की गई है. परीक्षा के दौरान केंद्रों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या कदाचार की संभावना को रोका जा सके.

ये भी पढ़ें- 28 पत्नियों की चर्चा से आये सुर्खियों में, साइकिल बंधक रख जीता था पहला चुनाव, जानें इस पूर्व सांसद की कहानी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola