झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, रांची समेत 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

13 जिलों को भारी बारिश की चेतावनी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल रहा है. मौसम विभाग ने 9 सितंबर को 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है. जानिए किन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. यूपी से लौट रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन और बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्र का असर राज्य में दिखने लगा है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 12 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है.

विज्ञापन

आज 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने 9 सितंबर को रामगढ़, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है. इन जिलों के लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. जबकि रांची समेत आसपास के कई इलाकों में भी दिनभर बादल छाए रह सकते हैं. कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. बता दें, रांची और आसपास के इलाकों में मंगलवार को भी छिटपुट बारिश हुई.

ये भी पढ़ें- JTET 2026: सीसीटीवी वाले स्कूल-कॉलेजों में ही बनेंगे परीक्षा केंद्र, 4.40 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

रांची समेत इन जिलों में होगी भारी बारिश

10 सितंबर को रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, गिरिडीह और धनबाद में तेज हवा और वज्रपात के साथ भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है. वहीं, 11 सितंबर को राज्य के गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके बाद भी 12 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश और वज्रपात का दौर जारी रह सकता है.

वज्रपात से दो लोगों की मौत

मंगलवार (8 सितंबर 2026) को सिमडेगा और रामगढ़ में वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई है. सिमडेगा जिले के बांसजोर प्रखंड के कछुपानी गांव में सुनीता डुंगडुंग (45 वर्ष) वज्रपात की चपेट में आ गई, जिससे उनकी मौत हो गई. वहीं, रामगढ़ जिले के बलसगरा कठरेहवा निवासी नरेश महतो (50 वर्ष) की भी वज्रपात से मौत हो गई. बताया गया कि हादसे के समय नरेश महतो मवेशी चरा रहे थे.

ये भी पढ़ें- कौन संभालेगा सुदिव्य सोनू की राजनीतिक विरासत, श्वेता या कोई और? गिरिडीह में उठने लगे सवाल

रांची में सामान्य से 13 फीसदी अधिक बारिश

इस साल अब तक रांची में सामान्य से करीब 13 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहने से राज्य के कई हिस्सों में बारिश का आंकड़ा और बढ़ सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola