चेतना मंच ने आपातकाल पर गोष्ठी का किया आयोजन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Jun 2024 8:04 PM
जिलाध्यक्ष पशुपति देव ने कहा कि 25 जून 1974 में देश में आपातकाल लागू कर सरकार ने प्रजातंत्र का गला घोंटने का काम किया था.
जामताड़ा. जिला 74 चेतना मंच की ओर से आपातकाल पर गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिलाध्यक्ष पशुपति देव ने कहा कि 25 जून 1974 में देश में आपातकाल की घोषणा कर दी गयी. सरकार ने आपातकाल लगाकर प्रजातंत्र का गला घोंटने का काम किया. प्रेस की स्वतंत्रता समाप्त कर दी गयी. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर रोक लगा दी गयी थी. कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण समेत सभी बड़े नेताओं को जेल में बंद कर दिया गया था. सत्ताधारी दल का मन था कि यदि यह आंदोलन सफल हो गया तो हमारी सरकार चली जायेगी. लोकनायक व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से देश की दशा और दिशा में एक नया आयाम स्थापित करना चाहते थे. इस दिशा में बहुत ही सार्थक कदम था, जिसे सरकार समझने में नाकाम रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










