साइबर सिक्योरिटी में करियर का सुनहरा मौका, CNLU में नए कोर्स के लिए आवेदन शुरू

CNLU
Patna News: चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (CNLU) ने एमएससी इन साइबर सिक्योरिटी एंड डिजिटल फॉरेंसिक पाठ्यक्रम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस दो वर्षीय कोर्स में कुल 60 सीटों पर प्रवेश परीक्षा के माध्यम से नामांकन लिया जाएगा. इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं और कोर्स में आधुनिक डिजिटल फॉरेंसिक लैब में प्रशिक्षण भी मिलेगा.
Patna Education News:(अमृता सिंह की रिपोर्ट)
साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल फॉरेंसिक के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (CNLU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए दो वर्षीय एमएससी इन साइबर सिक्योरिटी एंड डिजिटल फॉरेंसिक (CSDF) पाठ्यक्रम में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं.
CNLU में शुरू हुआ नया प्रोफेशनल कोर्स, 60 सीटों पर होगा नामांकन
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार एमएससी इन साइबर सिक्योरिटी एंड डिजिटल फॉरेंसिक पाठ्यक्रम के लिए कुल 60 सीटें निर्धारित की गई हैं. नामांकन प्रवेश परीक्षा (एंट्रेंस टेस्ट) के माध्यम से किया जाएगा और चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत दाखिला दिया जाएगा.
साइबर सुरक्षा क्षेत्र में विशेषज्ञ तैयार करने की पहल
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार एसपी सिंह ने बताया कि यह कोर्स साइबर सुरक्षा और डिजिटल जांच के क्षेत्र में कुशल पेशेवर तैयार करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है. कार्यक्रम को उद्योग, न्यायपालिका, कानून प्रवर्तन, राष्ट्रीय सुरक्षा, नीति निर्माण और प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.
एक कोर्स से 21 से अधिक करियर विकल्पों का रास्ता
विश्वविद्यालय के अनुसार यह पाठ्यक्रम छात्रों को साइबर सुरक्षा, डिजिटल फॉरेंसिक, जांच एजेंसियों, न्यायिक संस्थानों और कॉर्पोरेट सेक्टर सहित 21 से अधिक करियर विकल्पों के लिए तैयार करेगा. इससे युवाओं को तेजी से बढ़ते साइबर सुरक्षा क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे.
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों से हुआ समझौता
छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए सीएनएलयू ने सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI), साइबर सिक्योरिटी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CCOE), डाटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (DSCI), बिहार पुलिस और बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ करेक्शनल एडमिनिस्ट्रेशन समेत कई संस्थानों के साथ समझौता किया है.
हाई-टेक डिजिटल फॉरेंसिक लैब में मिलेगा प्रैक्टिकल प्रशिक्षण
विश्वविद्यालय परिसर में साइबर सिक्योरिटी एवं डिजिटल फॉरेंसिक सेंटर की स्थापना की गई है. यहां 60 सीटों वाला अत्याधुनिक डिजिटल फॉरेंसिक लैब तैयार किया गया है, जहां छात्रों को आधुनिक तकनीकों के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा.
सभी संकायों के स्नातकों के लिए खुला है कोर्स
यह ऑन-कैंपस पाठ्यक्रम सभी संकायों से स्नातक कर चुके विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध है. सामान्य, बीसी, ईबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक तथा एससी/एसटी वर्ग के लिए 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य निर्धारित किए गए हैं.
15 जून तक कर सकते हैं आवेदन
विश्वविद्यालय ने इच्छुक अभ्यर्थियों से 15 जून तक आवेदन करने की अपील की है. साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल फॉरेंसिक जैसे तेजी से उभरते क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है.
ALSO READ: ESIC Admission 2026: मेडिकल की पढ़ाई का सुनहरा मौका, ESIC कोटे में 783 सीटों के लिए आवेदन शुरू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










