'बिहार में नहीं है वित्तीय संकट...', वित्त मंत्री विजेंद्र यादव बोले- ठेकेदारों को मिलेगा भुगतान

Updated:
विज्ञापन

सदन में वित्त मंत्री विजेंद्र यादव

Bihar Vidhansabha Monsoon Session: बिहार विधानसभा में राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरने की कोशिश की. आरजेडी ने ठेकेदारों के बकाया भुगतान का मुद्दा उठाते हुए वित्तीय संकट का सवाल किया. इस पर वित्त मंत्री विजेंद्र यादव ने साफ कहा कि बिहार में पैसों की कोई कमी नहीं है और पात्र ठेकेदारों का भुगतान नियमानुसार किया जाएगा.

विज्ञापन

Bihar Vidhansabha Monsoon Session: बिहार विधानसभा में राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर जोरदार बहस देखने को मिली. आरजेडी विधायक कुमार सर्वजीत ने सरकार से सवाल किया कि यदि बिहार की आर्थिक स्थिति मजबूत है, तो फिर कई संवेदकों (ठेकेदारों) का भुगतान पिछले दो वर्षों से लंबित क्यों है. उन्होंने इसे सरकार की वित्तीय स्थिति से जोड़ते हुए जवाब मांगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

वित्त मंत्री विजेंद्र यादव बोले

विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए वित्त मंत्री विजेंद्र यादव ने स्पष्ट किया कि राज्य में किसी भी तरह का वित्तीय संकट नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है.

वित्त मंत्री ने बताया कि जिन ठेकेदारों ने समय पर अपनी रिपोर्ट, बिल और अन्य जरूरी दस्तावेज जमा कर दिए हैं, उन्हें नियमानुसार भुगतान किया जाएगा. उन्होंने संकेत दिया कि भुगतान की प्रक्रिया नियमों और आवश्यक औपचारिकताओं के आधार पर की जा रही है.

सदन की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ी

इससे पहले गुरुवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायकों ने जोरदार हंगामा किया. पोस्टर लेकर वेल में पहुंचे विपक्षी सदस्य "लाठी-गोली की सरकार नहीं चलेगी" के नारे लगाने लगे. लगातार शोर-शराबे के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों से अपनी-अपनी सीटों पर लौटने की अपील की, लेकिन स्थिति सामान्य नहीं होने पर सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई थी.

छात्रों के प्रदर्शन से जुड़े हर एक अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

बीजेपी विधायक के बयान के बाद फिर बढ़ा विवाद

हंगामा कुछ देर शांत होने के बाद बीजेपी विधायक श्याम बाबू यादव ने बुधवार को पटना में हुए छात्र आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदर्शन में छात्र नहीं, बल्कि गुंडे शामिल थे.

उनके इस बयान पर विपक्षी विधायक फिर आक्रोशित हो गए. वे दोबारा वेल में पहुंचकर नारेबाजी करने लगे. देखते ही देखते सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आमने-सामने आ गए. दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और कुछ सदस्यों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बन गई. हालात बिगड़ते देख विधानसभा के मार्शलों को हस्तक्षेप कर बीच-बचाव करना पड़ा.

Also Read: 'मेरी हत्या हो सकती थी...', पटना में छात्रों के प्रदर्शन पर बीजेपी विधायक बोले- छात्र नहीं अपराधी किस्म के लोग थे


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन