पटना: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल और पांच कारतूस बरामद

Updated:
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपी

जानीपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है. उसके घर से एक देशी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है. पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन

Patna Illegal weapons: जानीपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके घर से एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है. पुलिस के अनुसार 21 जुलाई की रात सूचना मिली थी कि जानीपुर थाना क्षेत्र के बग्घा टोला निवासी एक युवक अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखे हुए है और उसका इस्तेमाल लोगों को डराने-धमकाने के लिए करता है. सूचना मिलने के बाद नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02, फुलवारीशरीफ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया.

घर में छापेमारी कर बरामद किया हथियार

पुलिस टीम ने बग्घा टोला निवासी 20 वर्षीय त्रिदेवा कुमार उर्फ रिस्की यादव, पिता उमेश राय, के घर पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान घर से एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

इस संबंध में जानीपुर थाना कांड संख्या 221/26 दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

हथियार के स्रोत की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार युवक के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है. साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद हथियार और कारतूस उसे कहां से मिले तथा उसका इस्तेमाल किन गतिविधियों में किया जाता था. पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.


विज्ञापन
Ajit Kumar Phulwarisharif

लेखक के बारे में

By Ajit Kumar Phulwarisharif

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन