बिहार में 25 से 28 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Rain Alert: मौसम विभाग ने 25 से 28 जुलाई के बीच बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. अलर्ट वाले जिलों में विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 25 से 28 जुलाई के बीच बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. अलर्ट वाले जिलों में अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, सीतामढ़ी और शिवहर शामिल हैं. इन इलाकों में तेज बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

28 जुलाई को इन जिलों में भी भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 28 जुलाई को पटना, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, सारण, वैशाली और सीवान समेत कई जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. ऐसे में खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है.

आज 23 जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने आज 23 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है. बिगड़े मौसम के दौरान लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है.

मौसम विभाग ने आज पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, सारण, सीवान, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई जिले में येलो अलर्ट जारी किया है. इसमें से सीमांचल के जिलों सुपौल, अररिया, किशनगंज और कटिहार में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी की.

IMD ने ट्वीट कर दी जानकारी
IMD ने ट्वीट कर दी जानकारी

कई जिलों में हुई बारिश, ठनका गिरने से 3 लोगों की मौत

बुधवार को पटना, पूर्णिया, बेगूसराय, खगड़िया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल और जहानाबाद में अच्छी बारिश दर्ज की गई. कई अन्य जिलों में भी दिनभर बादल छाए रहे.

वहीं, आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में भोजपुर में 2 और समस्तीपुर में 1 व्यक्ति की मौत हो गई. मौसम विभाग ने लोगों से बिजली चमकने के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है.

अब भी सामान्य से 37% कम बारिश

बारिश के बावजूद बिहार में मानसून अभी कमजोर बना हुआ है. राज्य में अब तक 414.4 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन केवल 216.6 मिमी बारिश हुई है. यानी अब भी सामान्य से 37 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है. बारिश की कमी का असर खेती पर भी दिखाई देने लगा है. किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं.

Also Read: 'मेरी हत्या हो सकती थी...', पटना में छात्रों के प्रदर्शन पर बीजेपी विधायक बोले- छात्र नहीं अपराधी किस्म के लोग थे


विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन