ओके... कुंडहित में बिजली आपूर्ति ठप

कुंडहित . कुंडहित में मार्च महीने में 10 दिन भी बिजली नहीं रही. तीन दिन पहले कुछ घंटों के लिए बिजली आयी लेकिन फिर गुल हो गयी. जामताड़ा से कुंडहित तक 33 हजार विद्युत लाइन का कार्य एनटीपीसी के द्वारा किया गया है. इसमें घटिया कार्य होने से ही ऐसी समस्या हो रही है. विभाग […]
कुंडहित . कुंडहित में मार्च महीने में 10 दिन भी बिजली नहीं रही. तीन दिन पहले कुछ घंटों के लिए बिजली आयी लेकिन फिर गुल हो गयी. जामताड़ा से कुंडहित तक 33 हजार विद्युत लाइन का कार्य एनटीपीसी के द्वारा किया गया है. इसमें घटिया कार्य होने से ही ऐसी समस्या हो रही है. विभाग के द्वारा एनटीपीसी के कार्य की गुणवत्ता के बारे में कई बार लिखा भी गया. लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पायी है. इस संबंध में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता जीपी चौधरी ने कहा कि 33 हजार बिजली लाइन में कार्य चल रहा है. सोमवार को आंधी से दो पोल गिर गया था. उसे भी गाड़ा गया है. उम्मीद है कि शाम तक कुंडहित को बिजली मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










