43वें दिन भी मजबूत रही ‘धुरंधर 2’, लगातार बना रही नए रिकॉर्ड

Updated:
विज्ञापन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 59

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 43: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर 43वें दिन भी मजबूत बनी हुई है. फिल्म ने अब तक 1783 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. ‘भूत बंगला’ से मुकाबले के बावजूद इसकी रफ्तार जारी है और यह लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है.

विज्ञापन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 43: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के 43वें दिन भी फिल्म की कमाई में कोई बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिली, बल्कि यह अब भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल है.

Sacnilk की रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड स्तर पर करीब 1783 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. वहीं इसका भारतीय ग्रॉस कलेक्शन लगभग 1358 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 1135 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है, जबकि ओवरसीज मार्केट से करीब 425 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई है.

डे 43 पर भी करोड़ों में कमाई

43वें दिन यानी सातवें गुरुवार को फिल्म ने भारत में करीब 1.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हालांकि 42वें दिन के मुकाबले मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन फिल्म की कुल पकड़ अभी भी मजबूत बनी हुई है. बीते दिन देशभर में फिल्म के 5 लाख से ज्यादा शो आयोजित किए गए.

क्यों टिके हुए हैं दर्शक?

ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, Bhooth Bangla के साथ मुकाबले के बावजूद Dhurandhar 2 को लगातार दर्शकों का सपोर्ट मिल रहा है. फिल्म का कंटेंट, स्टार कास्ट और लंबे समय तक चर्चा में बने रहना इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है.

अंतरराष्ट्रीय रिलीज की तैयारी

अब मेकर्स इस फिल्म को जापान में रिलीज करने की तैयारी में हैं. माना जा रहा है कि 10 जुलाई को इसका नया इंटरनेशनल रिलीज फेज शुरू हो सकता है, जिससे इसकी कमाई में एक बार फिर उछाल देखने को मिल सकता है.

फिलहाल फिल्म की रफ्तार को देखते हुए साफ है कि यह प्रोजेक्ट अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत मौजूदगी बनाए हुए है और आने वाले दिनों में और नए रिकॉर्ड बना सकता है.

यह भी पढ़ें: जापान में भी बजेगा ‘धुरंधर’ का डंका, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

विज्ञापन
पुष्पांजलि

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola