रवीना टंडन के साथ हुआ चौंकाने वाला हादसा, कुत्ते ने किया हमला करने का प्रयास, एक्ट्रेस के शांत अंदाज ने जीता दिल

Updated:
विज्ञापन

रवीना टंडन, फोटो- इंस्टाग्राम

अभिनेत्री रवीना टंडन 'ओह माय डॉग' फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचीं, जहां एक अप्रत्याशित घटना हुई. फोटो सेशन के दौरान एक कुत्ते ने उन पर झपटने की कोशिश की, लेकिन रवीना ने जिस धैर्य से स्थिति को संभाला, वह काबिले तारीफ है.

विज्ञापन

Raveena Tandon Dog Incident: रवीना टंडन, पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'ओह माय डॉग' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचीं. रेड कार्पेट पर सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन फोटो सेशन के दौरान एक ऐसा पल आया जिसने सभी को हैरान कर दिया. फिल्म के चार पैरों वाले यानी डॉग ने एक्ट्रेस झपटने की कोशिश की. हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में रवीना ने जिस तरह धैर्य और समझदारी दिखाई, उसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है.

फोटो क्लिक कराने के दौरान कुत्ते ने किया हमला करने का प्रयास

गुरुवार को मुंबई में 'ओह माय डॉग' की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी. इस दौरान रवीना टंडन ने फिल्म के डॉग स्टार के साथ रेड कार्पेट पर तस्वीरें खिंचवाईं. जैसे ही वह फोटो खिंचवाकर उठीं, कुत्ता अचानक तेज-तेज भौंकने लगा और उन्हें काटने की कोशिश करने लगा. इसी दौरान उनकी ड्रेस का एक धागा कुत्ते के मुंह में फंस गया. हालांकि इस स्थिति में रवीना बिल्कुल भी घबराईं नहीं. वह पीछे हटने या घबराने की बजाय शांत रहीं और आगे बढ़कर कुत्ते को प्यार से शांत कराने की कोशिश करने लगीं.

View on Instagram

इस वजह से हो रही रवीना की तारीफ

घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने रवीना टंडन की खूब सराहना की. एक यूजर ने लिखा, "रवीना मैम, आपके धैर्य और दयालु व्यवहार के लिए धन्यवाद." दूसरे फैन ने कहा, "यही एक सच्चे पशु प्रेमी की पहचान है." एक अन्य यूजर ने लिखा, "इतने लोगों और हलचल के बीच शायद कुत्ता तनाव में था. रवीना ने जिस शालीनता और समझदारी से स्थिति संभाली, वह काबिल-ए-तारीफ है."

क्या है पंकज त्रिपाठी की नई फिल्म की कहानी?

निर्देशक अमित राय के निर्देशन में बनी 'ओह माय डॉग' एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, जिसमें एक बहादुर कुत्ता कहानी का सबसे अहम किरदार है. फिल्म की कहानी ऐसे साहसी डॉग के इर्द-गिर्द घूमती है, जो लापता हो रहे कुत्तों के पीछे चल रहे एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करने में मदद करता है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी के अलावा पवन मल्होत्रा, माही राय, राजेश कुमार, गीता अग्रवाल, विजय मिश्रा, श्रीधर दुबे, बुल्लू कुमार भी अहम नजर में आए हैं.

एक हफ्ते टली थी रिलीज, अब सिनेमाघरों में लगी फिल्म

'ओह माय डॉग' का निर्माण अमित राय, राजेश भारद्वाज और सना वारसी ने बाबूलाल बिस्कोप और थिंकिंग हैट्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है. फिल्म पहले 31 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अन्य बड़ी फिल्मों के साथ स्क्रीन शेयर करने की चुनौती को देखते हुए इसकी रिलीज एक सप्ताह के लिए टाल दी गई. अब यह फिल्म 7 अगस्त से देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.


विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola