14 दिन में ‘भूत बंगला’ का कुल कलेक्शन कितना? यहां जानें पूरी रिपोर्ट
भूत बंगला, फोटो- इंस्टाग्राम
Bhooth Bangla Box Office Collection Day 14: ‘भूत बंगला’ दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने में सफल रही है. फिल्म की कुल कमाई 100 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है. यहां जानें पूरी रिपोर्ट
Bhooth Bangla Box Office Collection Day 14: लंबे समय बाद बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आई है. उनकी नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ घरेलू बॉक्स ऑफिस 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. चलिए 14वें दिन की कमाई आपको बताते हैं.
दूसरे हफ्ते में भी बनी रही पकड़
फिल्म ने रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है. हालांकि दूसरे सोमवार को कमाई में गिरावट देखने को मिली, जहां फिल्म ने करीब 3.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं रविवार को यह आंकड़ा 12.50 करोड़ रुपये था. लेकिन मंगलवार को फिल्म ने थोड़ी रिकवरी करते हुए 4.35 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म की टीम ने ‘बाय वन गेट वन’ ऑफर भी शुरू किया, जिसका असर साफ तौर पर वीकडेज़ के कलेक्शन पर देखा गया. इस ऑफर की वजह से दर्शकों की संख्या बनी रही.
कुल कमाई 128 करोड़ के पार
sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे गुरुवार (30 अप्रैल) को फिल्म ने 3.40 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जिससे इसकी कुल घरेलू कमाई 128.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गई.
डबल रोल में दिखे हैं अक्षय कुमार
फिल्म ‘भूत बंगला’ की कहानी लंदन में रहने वाले अर्जुन (अक्षय कुमार) और उनकी बहन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें अपने दादा से एक महल और संपत्ति विरासत में मिलती है. शादी की तैयारी के लिए अर्जुन भारत के मंगलपुर गांव आता है, जहां एक डरावनी कहानी उसका इंतजार कर रही होती है. गांव में एक रहस्यमयी शक्ति ‘वधुसुर’ का खौफ है, जो हर शादी को अधूरा छोड़ देता है और दुल्हनों को गायब कर देता है. फिल्म में अक्षय कुमार डबल रोल में नजर आए हैं. उनके साथ वामिका गब्बी, राजपाल यादव, तब्बू, परेश रावल और असरानी जैसे शानदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं.
यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर डबल रोल का कमबैक, इन फिल्मों में दिखेगा सितारों का डबल धमाका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










