प्रवासी मजदूरों के निबंधन में लायें तेजी : डीसी

Published by : RAKESH KUMAR Updated At : 28 Apr 2026 11:25 PM

विज्ञापन

योजनाओं के तहत अधिक लाभुकों को जोड़ने पर जोर दिया.

विज्ञापन

जामताड़ा. उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में उद्योग, श्रम, नियोजन, कौशल विकास एवं अग्निशमन विभाग की योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में उपायुक्त ने श्रम विभाग की समीक्षा करते हुए संगठित और असंगठित मजदूरों तथा प्रवासी श्रमिकों के निबंधन में तेजी लाने का निर्देश दिया. साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत अधिक लाभुकों को जोड़ने पर जोर दिया. उद्योग विभाग की योजनाओं पीएमईजीपी, पीएमएफएमई और पीएम विश्वकर्मा के तहत प्रगति कम रहने पर उपायुक्त ने असंतोष जताया और सुधार के निर्देश दिए. नियोजन एवं कौशल विकास की समीक्षा में जिला नियोजनालय में 10958 बेरोजगार युवाओं के निबंधन की जानकारी दी गयी. उपायुक्त ने स्किल डेवलपमेंट सेंटर के माध्यम से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण व रोजगार से जोड़ने का निर्देश दिया. बैठक में श्रम अधीक्षक देव कुमार मिश्र, जिला नियोजन पदाधिकारी प्रशांत टुडू, महाप्रबंधक उद्योग दास कुमार एक्का सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
RAKESH KUMAR

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

RAKESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola