नया गाना 'ए बबुआ के पापा' रिलीज, वीडियो में शिवानी पति से की मजेदार शिकायत

ए बबुआ के पापा न्यू भोजपुरी सॉन्ग, फोटो-यूट्यूब
Ae Babua Ke Papa New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर आकांक्षा सोनी का नया पारिवारिक गाना 'ए बबुआ के पापा' रिलीज हो गया है. वीडियो में शिवानी सरोज के देसी अंदाज और उनके नखरे भरे एक्सप्रेशन ने दर्शकों का दिल जीत लिया है.
Ae Babua Ke Papa New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की उभरती हुई सिंगर आकांक्षा सोनी एक बार फिर अपने नए और मजेदार गाने के साथ दर्शकों के बीच हाजिर हैं. उनका लेटेस्ट साॉन्ग ‘ए बबुआ के पापा’ का वीडियो वेव म्यूजिक के ऑफइशियल चैनल पर रिलीज कर दिया गया है. इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस शिवानी सरोज नजर आ रही हैं. शिवानी ने अपने जबरदस्त एक्सप्रेशन और देसी लुक से पूरे सीन में जान फूंक दी है. उनके चुलबुले और नटखट अभिनय की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है. यह गाना एक देसी लोक गीत की याद दिलाता है. जिसे नए अंदाज में पेश किया गया है.
शिवानी सरोज का दिखा नखरा भरा अंदाज
गाने के वीडियो में शिवानी सरोज अपने ऑन-स्क्रीन पति के साथ रोमांस करती और ढेर सारे नखरे दिखाती नजर आ रही हैं. वह अपने पति से बड़े ही प्यार भरे अंदाज में शिकायत करती हैं कि उनके कमर में बहुत दर्द है. वह चाहती हैं कि उनके पति उनकी सेवा करें. वीडियो में शिवानी का अपनी सासू मां और परिवार के प्रति जो नाराजगी दिखाने का तरीका है. वह दर्शकों को खूब हंसा रहा है. उनका देसी पहनावा और साड़ी वाला लुक गाने को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहा है.
वीडियो में ससुराल वालों से रिश्ता तोड़ने की मजेदार बात
गाने की कहानी काफी दिलचस्प है. इसमें शिवानी अपने पति से कहती हैं कि उन्होंने सासू मां को दर्द के बारे में बताया लेकिन वह सेवा करने नहीं आईं. इसके बाद वह मजेदार अंदाज में कहती हैं कि अब उनसे रिश्ता खत्म कर लो. धीरे-धीरे वह परिवार के बाकी सदस्यों जैसे ननद और जेठानी का नाम लेती हैं और सबसे रिश्ता तोड़ने की बात करती हैं. उनका यह मजाकिया और लड़ाई-झगड़े वाला अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है.
गाने का वीडियो
शानदार टीम और बेहतरीन म्यूजिक
इस गाने के बोल देसी और कैची हैं, जिसे विराज जी ने बेहतरीन संगीत से सजाया है. वीडियो का निर्देशन आकाश राज ने किया है, जिन्होंने गाने के हर सीन को बहुत ही सफाई से फिल्माया है. आकांक्षा सोनी की सुरीली आवाज और शिवानी सरोज के डांस मूव्स ने ‘ऐ बबुआ के पापा’ को एक परफेक्ट पारिवारिक एंटरटेनमेंट बना दिया है. लोग इस गाने को खूब शेयर कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: नया गाना ‘नारियलवा’ रिलीज, भाभी मुस्कान संग मस्ती करते दिखे चंदन चंचल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










