‘हमसे नहीं होगा’, कहते-कहते ‘घिस घिस घिस’ पर ऐसे थिरके अक्षरा सिंह के पापा… वीडियो हो गया वायरल

Updated:
विज्ञापन

अक्षरा सिंह औऱ उनके पापा, फोटो- इंस्टाग्राम

Akshara Singh Father Ghis Ghis Ghis Song Dance: भोजपुरी क्वीन का बॉलीवुड सॉन्ग घिस घिस घिस’ इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है. अब एक्ट्रेस ने अपने पापा के साथ इसे किया. दोनों की केमिस्ट्री और ट्यूनिंग देख फैंस काफी इम्प्रेस नजर आए.

विज्ञापन

Akshara Singh Father Ghis Ghis Ghis Song Dance: अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में भोजपुरी का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है. जी हां अक्षरा सिंह के डांस नंबर ‘घिस घिस घिस’ ने सोशल मीडिया पर तबाही मचा दी है. अब भोजपुरी अदाकारा के पिता इस सॉन्ग पर थिरकते दिखाई दिए.

विज्ञापन

Akshara Singh Father Dance: अक्षरा सिंह के पापा ने ‘घिस घिस घिस’ गाने पर किया जबरदस्त डांस

अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें वह कहती हैं कि पापा मेरा नया गाना ‘घिस घिस घिस’ जो आया है, उसे सारे लोग प्रमोट कर रहे हैं… उसे एक चैलेंज पकड़ कर. इसके बाद उनके पापा कहते हैं, ‘हमसे नहीं होगा’. तब एक्ट्रेस कहती है, ‘क्या हो गया, चलिए हम आपको सिखाते हैं, बचपन में आप सिखाया करते थे.’ तब उनके पापा कहते हैं, कि पैसा मिलेगा, पैसा, तब वह कहती है, ‘आप क्रिएटर हैं क्या’. इसपर पापा कहते हैं, ‘एकदम है’. फिर दोनों स्टेप्स करने में लग जाते हैं. कई टेक में आखिरकार जबरदस्त डांस करके इसे कंप्लीट करते हैं.

Users Reaction On Akshara Singh Father Ghis Ghis Ghis Song Dance: अक्षरा सिंह के पापा का डांस देख क्या बोले यूजर्स

इंस्टाग्राम वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ”हम कल मूवी देख कर आए, बहुत मस्त मूवी है मेरे दोनों बच्चों को भी अच्छा लगा… मजेदार कॉमेडी, अक्षरा मैम का स्वैग वाह सुपर से भी ऊपर अंकल जी का डांस मस्त है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”अक्षरा जी, सच कहूं तो बहुत अच्छा लगा आपको इतने बड़े-बड़े लोगों के साथ काम करता देखकर… आपको मम्मी-पापा के बरसो का ड्रीम पूरा हो गया और आगे भी करते रहो, यही बप्पा की प्रार्थना है.”

Users reaction on akshara singh father dance, photo- instagram

How Akshara Singh Gets Offer Of Ghis Ghis Ghis: अक्षरा सिंह को ‘घिस घिस घिस’ कैसे हुआ ऑफर

एएनआई संग बात करते हुए अक्षरा ने बताया कि उन्हें ‘घिस घिस घिस’ में काम करने का मौका कैसे मिला. उन्होंने कहा, “मुझे अहमद सर के प्रोडक्शन हाउस से फोन आया. मुझे बताया गया कि ‘वेलकम टू द जंगल’ में एक गाना है और मुझे उसे करना है. शुरुआत में थोड़ी झिझक थी, लेकिन कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के फोन आने के बाद सब कुछ बदल गया.” एक्ट्रेस ने आगे बताया कि जैसे ही मैंने गणेश सर और अक्षय सर का नाम सुना, मैं पूरी तरह से हैरान रह गई और हामी भर दी.

यह भी पढ़ें- Ghis Ghis Ghis Song: भोजपुरी बीट्स पर थिरके अक्षय कुमार-अक्षरा सिंह, घिस-घिस-घिस ने इंटरनेट पर मचा दी सनसनी

यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle: 104 डिग्री बुखार में भी शूटिंग करते रहे अक्षय, अक्षरा सिंह बोलीं- ऐसा जुनून कभी नहीं देखा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola