नया गाना 'नारियलवा' रिलीज, भाभी मुस्कान संग मस्ती करते दिखे चंदन चंचल

Edited by Anushka Singh
Updated:
विज्ञापन

नारियलवा न्यू भोजपुरी सॉन्ग

Nariyalwa New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर चंदन चंचल का नया गाना 'नारियलवा' रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. आइए आपको बताते हैं गाने की पूरी जानकारी.

विज्ञापन

Nariyalwa New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री सिंगर चंदन चंचल एक बार फिर अपने नए गाने के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने आ गए हैं. उनका लेटेस्ट भोजपुरी ट्रैक ‘नारियलवा’ का वीडियो आज 28 अप्रैल को अनंता म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है. इस गाने के वीडियो में में उनके साथ मशहूर एक्ट्रेस मुस्कान जयसवाल नजर आ रही हैं. खबर लिखे जाने तक गाने पर 3 हजार से ज्यादा व्यूज आ गए हैं और यह आंकड़ा लगातार आगे की ओर बढ़ रहा है.

साड़ी में मुस्कान का दिखा ग्लैमरस लुक

वीडियो की शुरुआत से ही मुस्कान जयसवाल अपने लुक्स से बिजली गिरा रही हैं. उन्होंने गाने में बेहद खूबसूरत चुलबुले अंदाज में नजर आ रहे हैं. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. मुस्कान ने अपने एनर्जेटिक डांस स्टेप्स से गाने में रौनक दिए हैं.

गर्मी में नारियल पानी की फरमाइश करते दिखे चंदन

गाने की कहानी काफी दिलचस्प और मजेदार है. वीडियो में चंदन चंचल अपनी ऑन-स्क्रीन भाभी (मुस्कान) से भयानक गर्मी में नारियल पानी पिलाने की फरमाइश कर रहे हैं. गाने के बोल में वह कहते हैं कि इस तपती गर्मी में अब न एसी काम करेगा और न ही कूलर. अब तो बस नारियल पानी ही राहत देगा. उनका यह मजाकिया अंदाज और मुस्कान के साथ उनकी नोक-झोंक फैंस को खूब हंसा रही है.

गाने का वीडियो यहां देखें

धमाकेदार टीम और शानदार मेकिंग

इस गाने के बोल प्रणव बिहारी ने लिखे हैं और संगीत विकास यादव ने दिया है. वीडियो का बेहतरीन निर्देशन गोविंद प्रजापति ने किया है. गाने की कोरियोग्राफी रौशन यादव ने की है, जिन्होंने मुस्कान और चंदन से बेहतरीन डांस करवाया है. ‘नारियलवा’ गाने को लोग सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं और यह गाना शादियों और पार्टियों के लिए नया समर हिट बनता जा रहा है.

फैंस के रिएक्शन

गाने पर फैंस जमकर अपना रिएक्शन शेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, सुपर हिट सॉन्ग. दूसरे यूजर ने लिखा, गर्मी स्पेशन सॉन्ग और साथ में दिल वाली इमोजी दी. तीसरे यूजर ने लिखा, जियो प्रणव बिहारी बाबू.

यह भी पढ़ें: शिवानी सिंह का नया गाना ‘गर्दा उड़ावेला’ ने मचाया धमाल, पति की रंगदारी देख फिदा हुईं एक्ट्रेस

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola