अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘दिल से सॉरी जानू’ रिलीज, रूठी गर्लफ्रेंड को अंग्रेजी कविता गाकर मनाते दिखे एक्टर

Updated:
विज्ञापन

अरविंद अकेला कल्लू का नया भोजपुरी गाना दिल से सॉरी जानू, फोटो- यूट्यूब

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज का नया गाना ‘दिल से सॉरी जानू’ रिलीज हो गया है. जानिए कैसे कल्लू अपनी रूठी हुई प्रेमिका सबा खान को मना रहे हैं.

विज्ञापन

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song Dil Se Sorry Janu: भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू का एक बहुत ही प्यारा और नया गाना रिलीज हो गया है. इस गाने का नाम है ‘दिल से सॉरी जानू’. यह गाना आज ही ‘T-Series Hamaar Bhojpuri’ और ‘Kallu Music World’ यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. यह एक रोमांटिक गाना है, जिसे सुनकर आपका मन झूमने लगेगा. इस गाने को कल्लू के साथ भोजपुरी की मशहूर सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है.

विज्ञापन

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

क्या है गाने की मजेदार कहानी?

इस गाने के वीडियो में अरविंद अकेला कल्लू और उनकी गर्लफ्रेंड बनी सबा खान की कहानी दिखाई गई है. वीडियो में कल्लू अपनी गर्लफ्रेंड सबा से मिलने के लिए थोड़ी देर से पहुंचते हैं, जिससे सबा बहुत ज्यादा गुस्सा हो जाती हैं. वो कल्लू को धमकी देती हैं कि अब वो उनका फोन नहीं उठाएंगी और मैसेज करने पर पूछेंगी ‘हेलो कौन?’. वो रिश्ता तोड़ने की बात करती हैं, जिससे कल्लू डर जाते हैं.

यह भी पढ़ें: Kajal Raghwani New Bhojpuri Song: काजल राघवानी का नया गाना ‘70% Shooter’ रिलीज, ब्लैक और व्हाइट ड्रेस में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

Dil se sorry janu song video, pc- youtube

कल्लू ने अंग्रेजी कविता गाकर गर्लफ्रेंड को मनाया

Dil se sorry janu song video, pc- youtube

अपनी रूठी हुई प्रेमिका सबा खान को मनाने के लिए कल्लू बहुत ही प्यारे अंदाज में डांस करते हैं और कहते हैं, “ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार, दिल से सॉरी बा जानू हमार… जान से ज्यादा करी हम प्यार, दिल से सॉरी ऐ जानू हमार.” कल्लू का यह अंदाज और दोनों की जोड़ी वीडियो में बहुत ही शानदार लग रही है. जहां सबा खान बहुत ही ग्लैमरस और सुंदर दिख रही हैं, वहीं कल्लू भी काफी डैशिंग लग रहे हैं. अगर आपकी प्रेमिका भी आपसे रूठ जाए, तो आप उन्हें मनाने के लिए यह गाना सुना सकते हैं.

फैंस बरसा रहे हैं ढेर सारा प्यार

यह गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है और लोग कमेंट बॉक्स में रेड हार्ट वाले इमोजी बनाकर अपना प्यार भेज रहे हैं. गाने को सुनकर एक फैन ने लिखा, “सुपर सॉन्ग है भैया!” वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “इसका व्यूज अब रुकना नहीं चाहिए.” कुल मिलाकर जनता को कल्लू और सबा का यह रोमांटिक अंदाज बहुत पसंद आ रहा है.

यह भी पढ़ें: Shilpi Raj New Bhojpuri Song: रिलीज होते ही छाया ‘कवन जादू कइले बिया’, सौतन के चक्कर में फंसे पति से परेशान दिखीं नेहा पाठक

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola