झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की बिगड़ी तबीयत, टाटा मेन हॉस्पिटल में इलाज जारी
पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन
Champai Soren: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपाई सोरेन का शुगर लेवल हाई होने के बाद उन्हें जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी स्थिति अब स्थिर है.
Champai Soren, रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कद्दावर नेता चंपाई सोरेन अचानक तबीयत खराब हो हैं. ब्लड शुगर लेवल (रक्त शर्करा) हाई होने के कारण उनकी तबीयत खराब होने लगी, जिसके बाद उन्हें बीती देर रात आनन-फानन में जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में भर्ती कराया गया. फिलहाल डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनके स्वास्थ्य की लगातार मॉनिटरिंग कर रही है. चंपाई सोरेन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही राज्य के राजनीतिक गलियारों में चिंता की लहर दौड़ गई है.
तबीयत खराब देख परिजन ले गए अस्पताल
चंपई सोरेन के पूर्व प्रेस सलाहकार चंचल गोस्वामी ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बताया कि अचानक शुगर लेवल काफी ज्यादा बढ़ जाने की वजह से पूर्व मुख्यमंत्री असहज महसूस कर रहे थे और उनकी हालत बिगड़ने लगी थी. परिजनों ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत उन्हें टीएमएच (TMH) ले जाने का फैसला किया. डॉक्टरों के त्वरित इलाज के बाद अब उनकी स्थिति पहले से काफी बेहतर और स्थिर बताई जा रही है.
Also Read: गुमला में मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, दंगे से निपटने के लिए पुलिस लाइन में हुआ मॉक ड्रिल
दिग्गज नेताओं का लगा तांता, सरायकेला से पहुंचे समर्थक
‘कोल्हान के शेर’ कहे जाने वाले चंपाई सोरेन के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही उनसे मिलने और शुभचिंतकों का तांता लग गया है. ओडिशा के पूर्व राज्यपाल सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले समेत कई बड़े दिग्गज नेता उनका हालचाल जानने टीएमएच पहुंचे. चंपाई सोरेन के गृह निर्वाचन क्षेत्र सरायकेला से भी भारी संख्या में उनके समर्थक पहुंचे और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की.
“जल्द ही जनता के बीच वापस लौटूंगा”- चंपाई सोरेन
अस्पताल के बेड से खुद चंपई सोरेन ने अपने समर्थकों और जनता के लिए संदेश जारी करते हुए कहा कि अब अभी ठीक हैं और आराम महसूस कर रहे हैं. चिंता की कोई बात नहीं है और वे डॉक्टरों की देखरेख में रिकवर हो रहे हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे बेहद जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर एक बार फिर जनता की सेवा में उनके बीच वापस लौटेंगे.
Also Read: हथियार के बल पर दिनदहाड़े सीएसपी से एक लाख की लूट, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By समीर उरांव
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









