शिवानी सिंह का नया गाना ‘गर्दा उड़ावेला’ ने मचाया धमाल, पति की रंगदारी देख फिदा हुईं एक्ट्रेस
शिवानी सिंह न्यू भोजपुरी सॉन्ग, फोटो – यूट्यूब
Shivani Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी की मशहूर सिंगर शिवानी सिंह का नया गाना ‘गर्दा उड़ावेला’ रिलीज हो गया है. वीडियो में एक्ट्रेस ने अपनी जबरदस्त एक्सप्रेशन से फैंस को दीवाना बना दिया है.
Shivani Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री सिंगर शिवानी सिंह एक बार फिर अपने नए गाने के साथ दर्शकों के दिलों पर राज करने आ गई हैं. उनका लेटेस्ट ट्रैक ‘गर्दा उड़ावेला’ को अत्री म्यूजिक एंटरटेनमेंट्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है. गाने का संगीत और इसके बोल इतने दमदार हैं कि लोग इसे बार-बार सुनने पर मजबूर हो रहे हैं.
ब्लैक साड़ी में एक्ट्रेस का दिखा जलवा
इस गाने के वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस का बेहद ग्लैमरस और देसी अवतार देखने को मिल रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस कभी ब्लैक साड़ी तो कभी ब्लू साड़ी में नजर आती हैं. उनके दोनों ही लुक दर्शकों को बहुत पसंद आ रहे हैं. गाने के दौरान एक्ट्रेस अपने चेहरे के हाव-भाव यानी एक्सप्रेशन से हर किसी को अपनी ओर अट्रैक्ट कर रहा हैं. उनका डांस मूव्स और सजने-संवरने का अंदाज इस वीडियो की जान है.
बॉडी बिल्डर पति के रंगदार अंदाज पर फिदा एक्ट्रेस
गाने की कहानी में एक्ट्रेस अपने ऑन स्क्रीन पति की जमकर तारीफ करती नजर आती हैं. वह कहती हैं कि उनके पति एक बॉडी बिल्डर हैं और वे किसी से डरते नहीं हैं. चाहे उन पर कोई केस ही क्यों न हो जाए. वे अपनी धुन में मस्त रहते हैं. वीडियो में दिखाया गया है कि जब उनके पति अपनी कार से एंट्री मारते हैं. तो पूरा माहौल गर्दा’हो जाता है. एक्ट्रेस कहती हैं कि उनके पति का यही रंगदार और बेखौफ अंदाज उनके दिल को भाता है.
गाने का वीडियो देखें और सुनें
गाने की टीम
इस गाने को अत्री म्यूजिक एंटरटेनमेंट्स के बैनर तले रिलीज किया गया है. गाने के बोल रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं और संगीत रौशन सिंह ने तैयार किया है. वीडियो का बेहतरीन निर्देशन राजा बाबू ने किया है और इसके निर्माता उमेश शर्मा हैं. डिजिटल हेड पवन शर्मा और ब्राइट डिजिटल मीडिया की टीम ने इसे दर्शकों तक पहुंचाने में खास भूमिका निभाई है.
यह भी पढ़ें: खुशबू तिवारी का नया गाना ‘सइयां जी के ओठवा’ हुआ रिलीज, वीडियो वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनुष्का सिंह
अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








