Bhojpuri Bawaal: तेज प्रताप यादव ने काजल राघवानी से कहा- 'मुझे नहीं पसंद भोजपुरी गाने'
तेज प्रताप यादव और काजल राघवानी, फोटो - ए आई जेनरेटेड
रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में तेज प्रताप यादव और एक्ट्रेस काजल राघवानी के बीच गानों को लेकर चर्चा हुई. तेज प्रताप ने साफ कह दिया कि वे हिंदी गाने सुनना पसंद करते हैं क्योंकि भोजपुरी में अश्लीलता बढ़ गई है.
जियो हॉटस्टार पर आए नए रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में आए दिन नया ड्रामा और दिलचस्प बातें देखने को मिल रही हैं. शो में पावरस्टार पवन सिंह, निरहुआ और रानी चटर्जी के साथ-साथ एक्ट्रेस काजल राघवानी और बिहार के चर्चित नेता तेज प्रताप यादव भी नजर आ रहे हैं. हाल ही में शो का एक क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें तेज प्रताप यादव और काजल राघवानी के बीच भोजपुरी गानों को लेकर चर्चा होती दिख रही है.
Tej Pratap Yadav on Bhojpuri Songs: "मुझे भोजपुरी गाने पसंद नहीं हैं"
वीडियो में काजल राघवानी, तेज प्रताप यादव से पूछती हैं कि वे भोजपुरी गाने सुनते हैं या हिंदी. इस पर तेज प्रताप बिना झिझके जवाब देते हैं कि वे 'हिंदी' गाने सुनते हैं. जब काजल हैरान होकर पूछती हैं कि आप तो बिहार से ही हैं, फिर भी आपको भोजपुरी क्यों नहीं पसंद? तो तेज प्रताप कहते हैं कि सबकी अपनी-अपनी पसंद होती है.
View on Instagram
Tej Pratap Yadav on Vulgarity in Bhojpuri Songs: गानों में भद्दे कंटेंट पर उठाए सवाल
जब काजल राघवानी चॉइस (पसंद) की बात करती हैं, तो तेज प्रताप यादव अपनी बात रखते हुए कहते हैं कि आजकल सब बदलकर अश्लीलता करने लगे हैं. गाने देखिए, सब कुछ बदल दिया गया है और अश्लीलता फैलाई जा रही है. इसी वजह से वे भोजपुरी गाने सुनना पसंद नहीं करते. तेज प्रताप का यह सीधा जवाब सुनकर काजल राघवानी भी हैरान रह जाती हैं.
Tej Pratap Yadav's Statement: सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
तेज प्रताप यादव का यह बेबाक बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कई लोग भोजपुरी इंडस्ट्री में अश्लीलता वाले बयान पर तेज प्रताप का समर्थन कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ फैंस काजल और तेज प्रताप के बीच की इस बातचीत को काफी पसंद कर रहे हैं.
Bhojpuri Bawaal: संस्कृति और मनोरंजन का तड़का
'भोजपुरी बवाल' एक भोजपुरी रियलिटी शो है, जिसमें भोजपुरी सिनेमा और मनोरंजन से जुड़े सितारे नजर आ रहे हैं. शो में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव मुख्य चेहरों के तौर पर दिखाई दे रहे हैं. शो में भोजपुरी भाषा, गाने, डांस, मस्ती और बातचीत के साथ खूब मनोरंजन देखने को मिल रहा है. 'भोजपुरी बवाल' को जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है.
ये भी पढ़ें: काजल राघवानी ने खोला पवन सिंह से विवाद का राज, बोलीं- ‘जबरदस्ती किसिंग सीन करने से किया था मना’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









