Bhojpuri Bawal: आम्रपाली ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, बोलीं- मिलकर पालेंगे बच्चा
पवन सिंह और आम्रपाली दुबे, फोटो- इंस्टाग्राम
Bhojpuri Bawal के लेटेस्ट एपिसोड में आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह से शादी की बात कही. उन्होंने कहा कि अगर दोनों शादी कर लें, तो मिलकर बच्चे को पाल सकते हैं.
Bhojpuri Bawal: भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में इन दिनों खूब मस्ती और मजेदार बातचीत देखने को मिल रही है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में भी ऐसा ही एक पल देखने को मिला, जहां बात बच्चों को गोद लेने और उनकी जिम्मेदारी से शुरू होती है और सीधे पवन सिंह से शादी तक पहुंच जाती है. बातचीत के दौरान आम्रपाली दुबे पवन सिंह के सामने शादी की बात रख देती हैं. उन्होंने कहा कि बच्चे की जिम्मेदारी साथ मिलकर उठाने के लिए दोनों शादी कर सकते हैं. आइए बताते हैं कि आखिर आम्रपाली ने पवन सिंह से शादी को लेकर क्या कहा.
Bhojpuri Bawal: आम्रपाली ने पवन सिंह से क्यों कहा- आइए शादी कर लेते हैं?
लेटेस्ट एपिसोड में पवन सिंह और आम्रपाली दुबे बच्चों को गोद लेने को लेकर बात करते नजर आए. पवन सिंह ने आम्रपाली के इस फैसले की तारीफ की और कहा कि बच्चे की जिम्मेदारी के साथ उनके फैंस और काम की जिम्मेदारी भी बढ़ जाएगी. ऐसे में उनके लिए फिल्मों में काम करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है.
पवन सिंह की बात सुनकर आम्रपाली ने कहा कि अकेले बच्चे को पालना आसान नहीं होगा. इसके बाद उन्होंने पवन सिंह के सामने शादी की बात रख दी.
“बात तो सही बोल रहे हैं आप, अकेले बच्चा पालना बहुत मुश्किल रहेगा. तो मैं सोच रही हूं बच्चा गोद लेने से पहले आपसे शादी कर लेती हूं, ताकि मिलकर पालें बच्चा.”
Bhojpuri Bawal: पवन सिंह की शादी को लेकर पहले भी हुई है भविष्यवाणी
View on Instagram
पवन सिंह की शादी को लेकर ‘भोजपुरी बवाल’ में यह पहली बार चर्चा नहीं हुई है. इससे पहले शो में राधे मां भी पवन सिंह की शादी को लेकर एक भविष्यवाणी कर चुकी हैं. उन्होंने कहा था कि पवन सिंह को 45 साल की उम्र में एक अच्छी लड़की मिलेगी और वह उससे शादी करेंगे.
यह भी पढ़ें: Bhojpuri Bawal: मुझे आंसू से खरीदा जा सकता है, पैसे और धौंस से नहीं… Pawan Singh ने क्यों कही ये बात?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए