Bhojpuri Bawal: मुझे आंसू से खरीदा जा सकता है, पैसे और धौंस से नहीं… Pawan Singh ने क्यों कही ये बात?
भारती सिंह और पवन सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम
Bhojpuri Bawal: पवन सिंह ने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने लाखों रुपये मिलने के बावजूद एक फिल्म करने से मना कर दिया था. भारती सिंह के शो में एक्टर ने अपनी सोच और पुराने किस्से का खुलासा किया.
Bhojpuri Bawal: रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' के 14वें एपिसोड में पावर स्टार पवन सिंह और मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के बीच दिल खोलकर बातचीत देखने को मिली. शो के दौरान भारती सिंह ने पवन सिंह की दरियादिली से जुड़ा एक किस्सा शेयर करते हुए पूछा, "हमने सुना है कि एक शो में आपने 11 लाख रुपये कमाए थे और घर जाते-जाते सब रास्ते में ही बांट दिए?" इसके बाद भारती ने अपने मजाकिया अंदाज में चुटकी लेते हुए कहा, "आप हमारे घर के बगल से क्यों नहीं निकले? उधर हम लोग भी खड़े थे."
"पैसे और धौंस से मुझे नहीं खरीदा जा सकता"
View on Instagram
भारती की बात सुनकर पवन सिंह मुस्कुराए और स्वीकार किया कि वह थोड़े मूडी इंसान हैं. अपने पुराने दिनों को याद करते हुए पवन सिंह ने एक दिलचस्प किस्सा सुनाया:
"बहुत पहले की बात है, बारिश में एक शख्स ने मुझे साइन किया और कैश लाकर दिया कि भाईजी यह काम करना है. साथ में मौजूद एक और शख्स ने कहा कि 'पवन जी के पास पैसा रहेगा तो इनसे कभी भी काम करवा लूंगा.' उनकी यह बात सुनते ही मैंने साफ मना कर दिया कि भाई अब तो मैं यह फिल्म बिल्कुल नहीं करूंगा. मैंने तुरंत पैसे वापस भिजवा दिए और वह फिल्म नहीं की."
पवन सिंह ने अपनी सोच को साफ करते हुए कहा, "मुझे जितने लोग जानते हैं, उन्हें पता है कि पवन सिंह को आंसू से खरीदा जा सकता है, पैसे और धौंस से नहीं."
"मुझे समझ आ जाता है कि कौन मक्खन लगा रहा है"
शो में आगे भारती ने पवन सिंह से पूछा कि क्या उन्हें अपने आसपास मौजूद लोगों की नीयत का पता चल जाता है कि कौन सच बोल रहा है और कौन सिर्फ मक्खन लगा रहा है?
इस पर पवन सिंह ने दिल की बात कहते हुए कहा,
"मुझे तुरंत महसूस हो जाता है. मुझे समझ आ जाता है कि यह इंसान मुझे पागल समझ रहा है. लेकिन अगर मुझे किसी का सच्चा प्यार दिख गया, तो मुझे यह सोफा (इशारा करते हुए) भी नहीं चाहिए. मैं आज भी अपने घर में बेड पर नहीं सोता, हॉल में चटाई बिछाकर सोता हूं. मुझे आसपास 3-4 लोग चाहिए ताकि हंस-बोलकर सो सकूं. मैं मिजाज से ही काम करता हूं और आगे भी ऐसे ही करूंगा."
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










