खुशबू तिवारी का नया गाना ‘सइयां जी के ओठवा’ हुआ रिलीज, वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन

सइयां जी के ओठवा न्यू भोजपुरी सॉन्ग, फोटो- यूट्यूब

Saiyan Ji Ke Othawa New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर खुशबू तिवारी केटी का नया गाना ‘सइयां जी के ओठवा’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. ब्लू साड़ी में एक्ट्रेस की खूबसूरती और ऑन-स्क्रीन पति के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है.

विज्ञापन

Saiyan Ji Ke Othawa New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी सुरीली आवाज से पहचान बनाने वाली सिंगर खुशबू तिवारी केटी एक बार फिर चर्चा में हैं. उनका नया गाना ‘सइयां जी के ओठवा’ रिलीज हो गया है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. यह गाना रोमांस और हंसी-मजाक से भरपूर है. इस गाने को दर्शक बवंडर म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख और सुन सकते हैं.

ब्लू साड़ी में एक्ट्रेस का दिखा कातिलाना अंदाज

इस गाने के वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस ब्लू साड़ी पहने हुए बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. उनका देसी लुक और सादगी फैंस को अपनी ओर खींच रही है. वीडियो की शुरुआत में एक्ट्रेस खुद को आईने के सामने सजाती और संवारती हुई दिखाई देती हैं. वह अपनी लिपस्टिक को लेकर काफी खुश नजर आती हैं और अपनी खूबसूरती का बखान करती हैं.

पति-पत्नी के बीच दिखा जबरदस्त रोमांस

गाने में सिर्फ एक्ट्रेस का लुक ही नहीं. बल्कि उनके ऑन-स्क्रीन पति का अंदाज भी काफी शानदार है. दोनों की जोड़ी पर्दे पर बहुत अच्छी लग रही है. वीडियो में पति और पत्नी के बीच का प्यार और नोक-झोक दिखाई गई है. गाने के बोल के जरिए एक्ट्रेस मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि उनकी ओठलाली इतनी गहरी है कि उनके सइयां जी के होंठ भी उसे देखकर लाल हो जाते हैं. दोनों के बीच का ऑन-स्क्रीन रोमांस गाने में चार चांद लगा रहा है.

वीडियो देखें और सुनें

गाने की पूरी टीम

इस शानदार गाने को’बवंडर म्यूजिक के लेबल तले रिलीज किया गया है. गाने के बोल आलोक यादव ने लिखे हैं और म्यूजिक राहुल यादव ने दिया है. वीडियो का निर्देशन पप्पू वर्मा ने किया है. जिन्होंने एडिटिंग की जिम्मेदारी भी संभाली है. समर मोदी की परिकल्पना और योगेश-अमन की कोरियोग्राफी ने गाने को विजुअली बहुत ही रिच बनाया है. रिलीज के साथ ही यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड से इंस्पायर होकर बनीं ये 5 भोजपुरी फिल्में, कहानी में दिखेगा वही अंदाज

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola