काम मिलना बंद हो गया था, भाई को भी नहीं मिली नौकरी… रिया चक्रवर्ती ने बयां किया दर्द

Updated:
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती और शोविक चक्रवर्ती, फोटो- इंस्टाग्राम

Rhea Chakraborty On Not Getting Work: रिया चक्रवर्ती ने उस वक्त का जिक्र किया, जब उन्हें काम नहीं मिल रहा था. वहीं उनके भाई शोविक को कोई नौकरी नहीं दे रहा था.

विज्ञापन

Rhea Chakraborty On Not Getting Work: रिया चक्रवर्ती हाल ही में अपने भाई शोविक चक्रवर्ती के साथ नेहा धूपिया और अंगद बेदी के यूट्यूब टॉक शो डबल डेट में नजर आई. इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने मुश्किल वक्त को याद किया. साथ ही बताया कि दोनों कैसे पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस करते हैं.

Rhea Chakraborty On running business with Showik: शोविक संग बिजनेस चलाने पर क्या बोली रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती और शोविक ने मिलकर Chapter 2 नाम का बिजनेस शुरू किया. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, “शुरुआत में हमारे लिए साथ काम करना काफी मुश्किल था. कई बार बहस इतनी बढ़ जाती थी कि कमरे से निकलते वक्त शोविक कहता था कि अब वह घर छोड़कर जा रहा है.” रिया ने आगे बताया कि समय के साथ चीजें बेहतर होती गईं. रिया ने कहा, “एक बड़ी बहन के तौर पर शोविक को बड़ा होते और हमारी कंपनी Chapter 2 का CEO बनते देखना दिलचस्प रहा है. मैं कंपनी के अकाउंट्स और कंप्लायंस जैसे काम संभालती हूं, जिनमें उसकी ज्यादा दिलचस्पी नहीं है.”

Rhea Wanted To Name Business ‘Chudail Ka Badla’: रिया बिजनेस का नाम ‘Chudail Ka Badla’ रखना चाहती थी

बातचीत के दौरान रिया ने कंपनी के नाम को लेकर भी एक मजेदार किस्सा शेयर किया. उन्होंने कहा, “मैं कंपनी का नाम ‘Chudail Ka Badla’ रखना चाहती थी. मुझे यह नाम बहुत पसंद था और मैं इसके नाम पर टी-शर्ट्स और मर्चेंडाइज बनाने तक की सोच चुकी थी, लेकिन सब लोग मुझे कहते थे कि इतना नेगेटिव मत सोचो, लेकिन मैं हमेशा कहती थी कि यह नेगेटिव नहीं, बल्कि फनी है.”

Why Rhea-Showik Start Business: क्यों रिया और शोविक ने शुरू किया बिजनेस

फिर शोविक ने कहा सनसनीखेज खुलासा किया. जिसमें कहा, “सच कहूं तो हमने यह बिजनेस किसी बड़ी प्लानिंग के तहत शुरू नहीं किया था. उस समय हमारे पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं था, इसलिए हमने साथ मिलकर यह कदम उठाया.” उन्होंने बताया कि उस समय वह और उनकी बहन दोनों अपने-अपने करियर को लेकर मुश्किल दौर से गुजर रहे थे. जहां रिया चक्रवर्ती को काम मिलना लगभग बंद हो गया था, वहीं MBA पूरा करने के बावजूद शोविक को भी नौकरी या अच्छे प्रोफेशनल मौके नहीं मिल रहे थे.

Rhea Not Getting Work: रिया को नहीं मिल रहा था काम

रिया ने उस दौर को याद करते हुए कहा, “2020 के बाद मुझे काम मिलना बंद हो गया था. कोई मुझे साइन नहीं कर रहा था और न ही शोविक को कहीं नौकरी मिल रही थी.” शोविक ने कहा, “जिस साल मुझे गिरफ्तार किया गया, उसी साल मुझे MBA में एडमिशन भी मिला था. मैंने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए थे.”

यह भी पढ़ें- सुशांत की मौत के बाद जेल में बिताई रातों पर रिया चक्रवर्ती का छलका दर्द, बोलीं- सदमा पीछा नहीं छोड़ता

यह भी पढ़ें- Rhea Chakraborty ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, वजह जान रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola