सुशांत की मौत के बाद जेल में बिताई रातों पर रिया चक्रवर्ती का छलका दर्द, बोलीं- सदमा पीछा नहीं छोड़ता
रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत फोटो- इंस्टाग्राम
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद काफी कुछ झेला. उन्हें जेल जाना पड़ा था और काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा. अब एक्ट्रेस ने अपने स्ट्रगल दिनों को याद किया.
जब अचानक सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ था, तो रिया चक्रवर्ती को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. उन्हें 27 दिनों तक जेल में रात गुजारनी पड़ी. सालों बाद अभिनेत्री का दर्द छलका और उन्होंने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया.
रिया चक्रवर्ती का जेल में बिताए पल को यादकर छलका दर्द
रिया चक्रवर्ती ने वैरायटी इंडिया से बातचीत में जेल में बिताए अपने 27 दिनों के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा, “जेल में रहने का सबसे मुश्किल हिस्सा जेल में होना ही है. बस यह जानना कि आप अब समाज का हिस्सा नहीं हैं. आप एक नंबर हैं. आप एक इंसान नहीं हैं. आप समाज में रहने के लायक नहीं हैं. आप इतने बुरे हैं कि आपको समाज के लिए हानिकारक माना जाता है. इसीलिए आपको जेल में डाला गया है. यह सचमुच आपके इगो और आत्मसम्मान को पूरी तरह से चकनाचूर कर देता है. परिवार से दूर रहना वाकई चुनौतीपूर्ण है.”
सदमा रिया का नहीं छोड़ता है पीछा
अभिनेत्री ने आगे कहा, “मैं 2020 के बाद से ज्यादा लिख नहीं पाई हूं. मुझे लिखने से डर लगता है. सदमा आपका पीछा नहीं छोड़ता. आप बस उसके साथ जीना सीख जाते हैं. मैं उन लोगों की आभारी हूं, जिन्होंने अपनी कहानियां शेयर कीं और मेरी मदद की.” एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि जेल में कई ऐसी महिलाओं से भी मिली, जो निर्दोष थी, लेकिन केस लड़ने के लिए पैसे नहीं थे.
सुशांत सिंह केस में रिया को किया गया था गिरफ्तार
दरअसल जून 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया. सितंबर 2020 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया, जब अधिकारियों को उनके व्हाट्सएप पर कथित ड्रग तस्करों के साथ हुई चैट मिलीं, बाद में उन्हें जमानत मिल गई. रिया, सुशांत संग रिलेशनशिप में थी.
यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut ने बताया गैंगस्टर देखकर माता-पिता ने कैसे किया था रिएक्ट, बोली- दुख हुआ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए